फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The preserved remains of an animal were found in a wheat field.

Bareilly News: गेहूं के खेत में मिले संरक्षित पशु के अवशेष

Tue, 16 Dec 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The preserved remains of an animal were found in a wheat field.
भोजीपुरा। बड़ा बाइपास के किनारे स्थित भूड़ा गांव में गेहूं के एक खेत में सोमवार को पशु के अवशेष मिले। सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंच गए। प्राथमिक जांच में अवशेष संरक्षित पशु के होने की पुष्टि होने के नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पशु अवशेष सबसे पहले गेहूं की फसल देखने गए किसान ने देखे। उन्होंने हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को इस बारे में बताया। कुछ ही देर में अरुण फौजी, हिमांशु पटेल, सुरेंद्र पटेल, गोपी पटेल, दशरथ साहू, विपिन पटेल, सचिन पटेल, अनुज पटेल, अक्षय, विपिन व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह जब फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अवशेष संरक्षित पशु के हैं। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाया। प्राथमिक जांच में आरोप सही मिलने पर खाल व हड्डी का नमूना प्रयोगशाला के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर अवशेष को जमीन में दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed