{"_id":"643721215b28beb8920ae6f5","slug":"the-power-line-was-illegally-inserted-in-ganganagar-bareilly-news-c-4-bly1036-124511-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गंगानगर में अवैध तरीके से डाली गई थी बिजली लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गंगानगर में अवैध तरीके से डाली गई थी बिजली लाइन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के गंगानगर में अवैध तरीके से बिजली लाइन डाले जाने की पुष्टि प्रारंभिक जांच में हो गई है। जांच कमेटी को पता चला कि एक जेई और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से लाइन डाली गई। छह खंभे और 100 मीटर से अधिक एबीसी केबल लगा है। बिजली लाइन वैध होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
गंगानगर में नई काॅलोनी बसाई जा रही है। महंगी कीमत पर प्लाॅट बेचने के लिए बिजली निगम की मंजूरी के बिना ही यहां एबीसी केबल डालकर बिजली लाइन तैयार कर दी गई। लाइन को कनेक्शन देने का नंबर आया तो सुभाषनगर उपकेंद्र के एसडीओ ने अधिशासी अभियंता आरके पांडेय को लिखित रूप से अवगत कराया। आरके पांडेय ने सहायक अभियंता विजय कनौजिया को जांच सौंपी। उनकी जांच पूरी होने से पहले ही मुख्य अभियंता ने संज्ञान लेकर अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा, अधिशासी अभियंता वर्कशॉप विवेक पटेल व लेखाधिकारी स्टोर मनोज कुमार को शामिल करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी। जांच कमेटी के अध्यक्ष जेपी वर्मा ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया। लाइन बनी हुई मिली। एक जेई और कुछ कर्मचारियों तक जांच की आंच पहुंचना तय माना जा रहा है।
इन बिंदुओं पर होनी है जांच
- लाइन बनवाने के लिए किस कर्मचारी व जेई ने रुपये लिए।
- किस स्टोर से खंभे और एबीसी केबल दिया गया।
- कितने रुपये का लेनदेन हुआ।
- एसडीओ और एक्सईएन की अनुमति के बिना लाइन कैसे डाली गई।
- कर्मचारियों व अभियंताओं के लिए जाएंगे बयान
जांच कमेटी ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय, एसडीओ एमके वर्मा, अवर अभियंता वीपी सिंह, टीजी टू गोकुल मौर्य को बयान देने के लिए बुलाया है। कुछ कर्मचारियों को भी तलब किया गया है। दो दिन में जांच पूरी हो जाएगी।