{"_id":"58e699e34f1c1b4c3e5b8389","slug":"the-poor-children-in-the-convent-schools-admission-will-be-online-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवेंट स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन अब ऑनलाइन होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवेंट स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन अब ऑनलाइन होंगे
बरेली
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में गरीब बच्चों का एडमिशन अब और मुश्किल हो गया। हालांकि यह मुश्किल केवल उन्हीं के लिए है जो कंप्यूटर चलाना नहीं जानते हैं या फिर इसकी समझ कम है। दरअसल, नए आदेश के मुताबिक अब आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में एडमिशन कराने को ऑनलाइन ही आवेदन करने होंगे। इसका प्रिंट निकालना होगा और स्वत: प्रमाणित करके खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना है।
पिछले साल फार्म खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और पार्षद के पास से ही बांटे जा रहे थे, लेकिन इस बार इसे ऑनलाइन कर दिया गया है। अभिभावकों को www.25.upds.gov.in पर जाकर निर्देशाें का पालन करना होगा। फार्म भरने के बाद इसमें आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी अटैच करनी होगी। पूरा फार्म भरकर उसका प्रिंट निकालना होगा। दो कापी प्रिंट के साथ सभी दस्तावेजाें की फोटोकॉपी लगाकर अपने पास के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास जमा करानी होगी।
सिर्फ एक किलोमीटर के दायरे में होंगे एडमिशन
जो लोग भी एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे वे सिर्फ अपने घर से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। फिर चाहें इस दायरे में कोई बड़ा स्कूल आए या फिर प्राथमिक विद्यालय। एक इलाके में रहने वाले एक किलोमीटर के बाद के इलाकों में पड़ने वाले स्कूलों में एडमिशन नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक स्कूल हैं इससे बाहर
ईसाई मिशनरी स्कूल अल्पसंख्यक स्कूल में आते हैं। इसी तरह मदरसा और सिख स्कूल भी इसी श्रेणी में आते हैं। ऐसे स्कूलों में एडमिशन नहीं होंगे। मिशनरी के हार्टमैन, बिशप कोनरॉड, सेंट मारिया, सेंट फ्रांसिस स्कूलों में पिछले साल काफी संख्या में लोगाें ने आवेदन किया था। इस बार ऐसे स्कूलों में कोई आवेदन न करे।
यह हों दस्तावेज
निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, डीए, बैक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
आवेदन की यह हैं शर्तें
- बच्चा कहीं पढ़ न रहा हो
- उसकी उम्र पांच साल से अधिक हो
- परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये हो
- एचआईवी व कैंसर पीड़ित मां बाप को प्राथमिकता
आरटीई के तहत एडमिशन शुरू हो गए हैं। गरीब बच्चों के माता-पिता ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन के दो प्रिंट अपने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमा कर सकते हैं।
- नरेंद्र सिंह पवार, खंड शिक्षा अधिकारी