फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The police went away showing their faces... and the murder took place

Bareilly News: मुंह दिखाकर चली गई थी पुलिस... और हो गई हत्या

Sun, 27 Oct 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
The police went away showing their faces... and the murder took place
बरेली। जुन्हाई गांव में रामलीला के मंच पर शुक्रवार रात को हुई रवि सिंह की हत्या में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। दरअसल, वारदात के करीब तीन घंटे पहले कलाकारों से अभद्रता के विरोध में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उसी समय पुलिस अगर सख्ती से पेश आती तो इतनी बड़ी वारदात को बचाया जा सकता था। ड्यूटी तय होने के बाद भी पुलिस आई और उद्घाटन के बाद विधायक के जाते ही चली गई। पुलिस की इस लापरवाही पर एसपी ने थानाध्यक्ष व सीओ से पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार
वारदात की सूचना पर घटनास्थल पर एसपी देहात उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ मीरगंज गौरव सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान पहुंचे व आरोपियों के यहां दबिश दी। अधिकांश आरोपी फरार हो गए। नामजदों में से केवल एक नितिन को पकड़ा जा सका। रवि तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़े थे। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मेला व्यवस्थापक प्रमोद सिंह ने बताया गांव में 57 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है। पहली बार है, जब रामलीला को स्थगित कर दिया गया है। मंचन 31 अक्तूबर तक चलना था। मेला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुलिस में दरोगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed