फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police inspector arrived with confiscation warrant but the gangster returned it by showing a fake court order

UP News: कुर्की वारंट लेकर गाजियाबाद पहुंचे बरेली के दरोगा, गैंगस्टर ने कोर्ट का फर्जी आदेश दिखाकर लौटाया

Thu, 27 Mar 2025 12:22 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 12:22 PM IST
सार

बरेली के दरोगा कुर्की वारंट लेकर गैंगस्टर के पते पर पहुंचे। वहां पता चला कि उसने अपना घर बेच दिया। जब फोन पर दरोगा ने बात की तो गैंगस्टर ने उनके व्हाट्सएप पर फर्जी आदेश की प्रति भेज दी। इससे दरोगा वहां से लौट आए। 

विज्ञापन
police inspector arrived with confiscation warrant but the gangster returned it by showing a fake court order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गैंगस्टर एक्ट और धोखाधड़ी के पुराने मामले में इज्जतनगर थाने के दरोगा जब कुर्की वारंट लेकर आरोपी को पकड़ने पहुंचे तो उनके व्हाट्सएप पर आरोपी ने कोर्ट का फर्जी रिकॉल आदेश भेजकर गुमराह कर दिया। धोखाधड़ी सामने आने के बाद इज्जतनगर थाने के दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जिला गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन के शांतिनगर अपार्टमेंट निवासी विनोद अरोड़ा उर्फ रवि के खिलाफ करीब 15 साल पहले धोखाधड़ी और गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। स्पेशल गैंगस्टर एक्ट तबरेज अहमद की अदालत ने विनोद का गैरजमानती वारंट और कुर्की आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; इसलिए चार बच्चों का कत्ल कर बाप ने दी जान; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतनगर थाने के दरोगा गुरदीप सिंह आदेश तामील कराने गाजियाबाद में विनोद के पते पर पहुंचे तो वहां मिलीं मीनू शर्मा ने बताया कि आठ साल पहले उन्होंने यह मकान विनोद से खरीद लिया था। मीनू के पति अमन शर्मा से विनोद के बारे में सूचना देने को कहा था। विनोद को भनक लगी तो उसने दरोगा गुरजीत को व्हाट्सएप कॉल की और बताया कि उसने न्यायालय में हाजिर होकर वारंट वापस करा लिया है। 

आरोपी ने दरोगा के व्हाट्सएप पर भेजे रोपकार 
विनोद ने न्यायालय की ओर से जारी दो रोपकार (जमानत मंजूर होने के बाद न्यायालय से मिलने वाला पत्र) दरोगा को व्हाट्सएप पर भेज दिया। दरोगा ने रिपोर्ट के साथ रोपकार लगाकर न्यायालय में दाखिल कर दिया। न्यायालय ने दाखिल रोपकार को फर्जी बताया और विनोद के खिलाफ पुलिस व न्यायालय को गुमराह करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। दरोगा गुरजीत ने इज्जतनगर थाने में विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है कि फर्जी रोपकार किसने तैयार किए थे।

ये भी पढ़ें- UP: घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; इसलिए चार बच्चों का कत्ल कर बाप ने दी जान; तस्वीरें

 

पहले भी सामने आ चुका है फर्जी जमानती पत्र लगाने का मामला
इससे पहले भी न्यायालय में फर्जी जमानती पत्र दाखिल करने का मामला सामने आ चुका है। गोकशी के आरोपी के गैरहाजिर रहने पर जब उसके जमानतदारों को नोटिस भेजा गया था तो पता चला था कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल और थाना सीबीगंज के दरोगा की कूटरचित आख्या तैयार कर फर्जी तरीके से जमानत ली गई थी। पिछले साल इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अभी तक फर्जी आख्या लगाने वाले को नहीं खोज सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed