फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The players who returned after winning medals were honored with certificates.

Bareilly News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया

Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The players who returned after winning medals were honored with certificates.
बरेली। हल्द्वानी में संपन्न हुई ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए हैं। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 29 से 31 मई तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का बरेली आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इस वर्ष ब्लैक बेल्ट (डैन-1) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों रौनक शर्मा, ओजस्विनी तिवारी, उर्जिता तिवारी और नमिश सिंह को कुकीवान की ओर से जारी आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर एएसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बरेली के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने क्योरुगी और पूमसे दोनों ही विधाओं में अपनी चमक बिखेरी। क्योरुगी (फाइट) वर्ग में अक्षिता राठौर ने अंडर-32 किग्रा, श्रद्धा दक्ष ने अंडर-35 किग्रा, कोपल भारद्वाज ने ओवर-59 किग्रा और मुस्कान कश्यप ने अंडर-46 किग्रा फ्रेशर श्रेणी में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं मिंद राज ने अंडर-42 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया। इसके अलावा विराट नाथ चौबे ने ओवर-78 किग्रा और सोनी कश्यप ने अंडर-52 किग्रा फ्रेशर श्रेणी में जिला टीम के लिए कांस्य पदक अर्जित किए। पूमसे वर्ग में भी जिले की झोली में कई बड़े पदक आए, जिसमें सब-जूनियर वर्ग में वत्सला सिंह ने रजत पदक और जूनियर वर्ग में माही गंगवार ने स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पेयर पूमसे वर्ग की स्पर्धा में भी बरेली का दबदबा रहा, जहां माही गंगवार और करण कुमार कन्नौजिया की जोड़ी ने रजत पदक पर कब्जा किया, जबकि शुभम रौतेला और नेहा यादव की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस सफलता के दौरान इंदौर स्टेडियम और बरेली आगमन पर बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मोहम्मद अकमल खान, कमल, अमित, ललित और टीम कोच साक्षी बोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एएसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा के साथ-साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूरी टीम, प्रशिक्षकों और उनके अभिभावकों को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed