फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pink bus coming from Haridwar to Lucknow broke down mid-way

Bareilly News: बीच रास्ते बिगड़ गई हरिद्वार से लखनऊ आ रही पिंक बस

Thu, 19 Jun 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The pink bus coming from Haridwar to Lucknow broke down mid-way
लखनऊ। चारबाग डिपो की हरिद्वार से लखनऊ आ रही पिंक बस आधी रात हाईवे पर खराब हो गई। बस में सवार 45 यात्रियों को ढाई घंटे तक दूसरी बस नहीं मुहैया कराई जा सकी। यात्रियों ने पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद प्राइवेट बस से यात्रियों को बरेली भेजा गया। हालांकि, वहां भी यात्रियों को रोडवेजकर्मियों व अधिकारियों से मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

मामले की शिकायत यात्रियों ने एमडी मासूम अली सरवर से की है। चारबाग डिपो की पिंक बस यूपी 78 एफएन 7519 हरिद्वार से 15 जून की रात 9:17 बजे रवाना हुई थी। इसे सुबह 8:30 बजे कैसरबाग बस स्टैंड पहुंचना था। यात्री विकास प्रताप सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे के आसपास बस रामपुर बाईपास पर पहुंची और अचानक बंद हो गई। चालक के काफी प्रयास के बाद भी बस ठीक नहीं हुई। करीब ढाई घंटे तक दूसरी बस नहीं मिल सकी। बस में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग थे। इसके बाद यात्रियों ने डायल 112 से पुलिस की मदद मांगी। पुलिस के पहुंचने पर एक निजी बस के जरिये यात्रियों को बरेली भेजा गया। प्राइवेट बस ने भी प्रति व्यक्ति 145 रुपये किराया लिया। यात्री अशोक सिंह ने बताया कि रोडवेज हेल्पलाइन के साथ ही बस में दिए गए आरएम और एआरएम के नंबर पर कॉल की गई, लेकिन जवाब नहीं मिला। बरेली बस अड्डे पर आने के बाद पूछताछ केंद्र के कर्मचारियों ने भी मदद नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed