Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The person who raped the innocent girl was arrested, he was shot in both her legs

Bareilly News: मासूम से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Sat, 07 Jun 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The person who raped the innocent girl was arrested, he was shot in both her legs
बहेड़ी। देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ स्कूल के शौचालय में दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने टोका तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक सिपाही घायल हुआ। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगीं और वह गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म का मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति थी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में बहेड़ी, भोजीपुरा, शेरगढ़ थाने का फोर्स तैनात किया गया। देवरनिया थाना प्रभारी दिनेश शर्मा आक्रोशित लोगों से लगातार संवाद करते रहे। तत्काल रिपोर्ट लिख ली गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान रोहिली मोड़ के पास पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो पीछे बैठा अकील अहमद उतरकर खेतों में भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो अकील ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही रोहित घायल हो गए। पुलिस की जवाबी गोलीबाजी में अकील अहमद के दोनों पैरों में गोली लग गई जिससे वह वहीं गिर पड़ा। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने अकील अहमद के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने तथा अवैध असलहा रखने की धारा भी बढ़ा दी है। बहेड़ी के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर उसने तमंचे से फायरिंग की थी, इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। आरोपी भी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed