Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The paths of both the bridges cut due to rain and flood will be repaired soon.

Bareilly News: बारिश-बाढ़ से कटे दोनों पुलों के रास्ते जल्द होंगे दुरुस्त

Sun, 12 Oct 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The paths of both the bridges cut due to rain and flood will be repaired soon.
कटी सड़क से निकलते लोग मीरगंज सिरौली एवं गोराहेमराजपुर रोड के फोटो
मीरगंज। सिरौली-मीरगंज और गोरा रामगंगा पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों बाढ़ और भारी बारिश के कारण दोनों पुलों के मार्ग कट गए थे, जिससे आवागमन ठप हो गया था। स्थिति गंभीर होने पर लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनों स्थानों पर दीवार लगाकर रास्ता बंद कर दिया था।
मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि दोनों पुलों के रास्तों की स्थाई मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें बायर क्रेट और पत्थर पिचिंग का कार्य शामिल है। शासन द्वारा मुरादाबाद क्षेत्र के मुख्य अभियंता को मौके पर सत्यापन के लिए भेजा गया था। उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट लगाकर शासन को भेज दी है और अब स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों ने बंद मार्गों की दीवार तोड़कर आवागमन शुरू कर दिया है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। टूटी सड़कों से लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर कारें और बाइक निकाल रहे हैं। गोरा निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत समाधान दिवस में भी की थी, लेकिन अब तक स्थाई मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। संवाद

कटी सड़क से निकलते लोग मीरगंज सिरौली एवं गोराहेमराजपुर रोड के फोटो

कटी सड़क से निकलते लोग मीरगंज सिरौली एवं गोराहेमराजपुर रोड के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed