फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The path will test Kanvd Kanvdion

कांवड़ पथ इस बार लेगा कांवड़ियों की परीक्षा

Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है। रविवार को बदायूं रोड से चौपुला और लाल फाटक होते हुए कांवड़िये भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, घोपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, बनखंडीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों में पहुंचेंगे। कांवड़ियों के जाने वाले रूट खस्ताहाल हैं। नंगे पैर कांवड़ लेकर चलने वाले कांवड़ियों की ये परीक्षा लेंगे क्योंकि नगर निगम ने इन रूटों पर पैच वर्क नहीं कराया। अमर उजाला ने कांवड़ियों के आने वाले रूट का हाल देखा। प्रस्तुत है बदायूं रोड से तपेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग की लाइव रिपोर्ट-
विज्ञापन

रूट नंबर-1
बदायूं रोड- (समय-12 से 1.00 बजे) चौपुला पुल पार करते ही रोड हाल ही में नया बना है। करगैना चौकी से पहले हाइवे की नई बनी सड़क पर बड़ा सा गड्ढा है। दो माह पहले नगर निगम ने पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा था। कर्मचारी पाइप लाइन ठीक करने के बाद गड्ढे को केवल मिट्टी से भरके चले आए थे। रात के अंधेरे में बाइक से गिरकर इसी गड्ढ़े में आईवीआरआई से जुड़े एनजीओ कर्मचारी की मौत हो गई थी। फिर भी यह गड्ढा अबतक नहीं भरा गया। सावन के पहले सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा से पहले गड्ढा नहीं भरा गया ये खतरनाक हो सकता है। 
विज्ञापन

रूट नंबर-2
बदायूं रोड से सुभाषनगर (1.00 से 2.00 बजे) बदायूं रोड पर चौरासी घंटा मंदिर से पहले सुभाषनगर को जाने वाली रोड पुलिया से पहले ही जर्जर हालत में है। नगर निगम ने पुलिया रोड से काफी ऊंची बनाई। यहां से बाजपेई तिराहे तक रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश होने पर इनमें जलभराव होने से कांवड़ियों को नंगे पैर तपेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने में कंकड़ पत्थर वाले रास्तों से गुजरना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट नंबर-3
लालफाटक से कैंट रोड- (2.00 से 3.00 बजे) बदायूं रोड पर चौबारी तिराहे से लाल फाटक होते हुए कांवड़िये कैंट रोड होते हुए शहर में प्रवेश करते हैं। लाल फाटक रेलवे क्रासिंग से सिविल लाइन तक रोड पर गड्ढे नहीं हैं बल्कि यहां गड्ढों में सड़क है। इस रोड से बदायूं, कासगंज, एटा, आगरा और जयपुर जाने वाले हल्के और भारी वाहन गुजरते हैं। इनसे टोल भी वसूला जाता है। इसके बाद भी रोड की मरम्मत और नवीनीकरण लंबे समय से नहीं हुआ। खस्ताहाल ये मार्ग कांवड़ियों की कड़ी परीक्षा लेगा। फिलहाल, सुभाषनगर के तपेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले कांवड़ियों को इन मार्गों पर कड़ी परीक्षा देनी होगी। 

‘कांवड़ियों को जाने वाले रूटों पर पैच वर्क के आदेश दे दिए गए हैं। तीन दिन के अंदर इन रूटों पर गड्ढे भरे जाएंगे। संडे तक मंदिर वाले रूटों को ठीक कर दिया जाएगा।’ डा. आईएस तोमर, मेयर    
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed