फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The paper was balanced, some GS questions confused me.

Bareilly News: संतुलित आया पेपर, जीएस के कुछ सवालों ने उलझाया

Mon, 13 Oct 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The paper was balanced, some GS questions confused me.
जिले के 34 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को जिले के 34 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया।
पहली पाली समाप्त होने के बाद बरेली कॉलेज के बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन का पेपर संतुलित था। सामान्य अध्ययन के कुछ सवाल उलझाऊ रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि समसामयिक घटनाक्रम, पर्यावरण और उत्तर प्रदेश विशेष से जुड़े प्रश्न आसान से मध्यम श्रेणी के रहे।
विज्ञापन

एक अभ्यर्थी ने बताया कि पेपर में करंट अफेयर्स का वेटेज अच्छा था और कुछ प्रश्न सीधे थे। एक अन्य अभ्यर्थी ने बताया कि पेपर एक में 90 से 95 सही प्रयास को एक अच्छा स्कोर माना जा सकता है। दूसरी पाली में में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने भी पेपर को सामान्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने भी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसी कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश दिए।
केंद्रवार तैनात रहे मजिस्ट्रेट
परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के कुशल संचालन के लिए 34 स्टेटिक और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रवार तैनात किया गया। इसके अलावा, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तीन स्टेटिक और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व दल में भी रखा गया। परीक्षा के लिए कुल 15648 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे।
बेल्ट, कड़ा और घड़ी उतरवाई
केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले कड़ी जांच की गई। अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक करने के साथ ही उनके बेल्ट, कड़ा, घड़ी आदि उतरवा लिए गए।
---
अभ्यर्थियों से बातचीत
पेपर संतुलित था, लेकिन सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल उलझाऊ थे। खासकर, इतिहास और राजनीति विज्ञान के। विस्तृत अध्ययन करने वाले अभ्यर्थी ही इन्हें हल कर पाएं होंगे - राहुल, लखनऊ
पर्यावरण और उत्तर प्रदेश विशेष से जुड़े प्रश्न आसान से मध्यम श्रेणी के रहे। पूरे पेपर को मैं ''''मध्यम'''' श्रेणी का कहूंगा। इसमें कई सवाल विश्लेषणात्मक प्रकृति के भी थे। - विवेक, लखनऊ
दूसरी पाली का पेपर सामान्य था। मुझे लगता है कि मैंने क्वालिफाइंग अंक हासिल कर लिए होंगे। गणित और रीजनिंग के सवालों को हल करने में समय लगा। हालांकि, कुल मिलाकर पेपर ठीक गया। - राजुल मिश्रा, बदायूं

आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
जिले में परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 15648 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 6138 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, 9510 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 6094 परीक्षार्थी ही आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed