फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pain of traders... Business is getting affected due to haphazard construction

Bareilly News: व्यापारियों की पीड़ा... अव्यवस्थित निर्माण से प्रभावित हो रहा कारोबार

Sat, 31 May 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The pain of traders... Business is getting affected due to haphazard construction
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला व्यापार बंधु की बैठक में नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत अव्यवस्थित तरीके से कार्य कराने पर आक्रोश जताया गया। व्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाएं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि बड़ा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान के सामने सड़क पर यूनीपोल लगा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बिहारीपुर स्थित संकट मोचन मंदिर में स्थित प्राचीन कुएं को फिर से खोलने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना से बन रही सड़क आधी-अधूरी छोड़ने, रास्ता खराब होने से व्यापार प्रभावित होने, कोतवाली से राजकीय इंटर कॉलेज तक आधी सड़क बनाए जाने पर आपत्ति जताई। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने जुलूस, शोभायात्रा में डीजे बजाने पर अंकुश लगाने की मांग की। जिलाधिकारी ने डीजे निर्धारित मानक के अनुसार ही बजाए जाने, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed