फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pain of pregnant women increases due to waiting for ultrasoundThe pain of pregnant women increases due to waiting for ultrasound

Bareilly News: अल्ट्रासाउंड के इंतजार से बढ़ा गर्भवतियों का दर्द

Tue, 19 Aug 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The pain of pregnant women increases due to waiting for ultrasoundThe pain of pregnant women increases due to waiting for ultrasound
बरेली। महिला अस्पताल में सोमवार को इस वर्ष पहली बार करीब छह सौ पर्चे बने। हालत यह रही कि जो महिलाएं सुबह दस बजे के बाद पहुंची उनके पर्चे बनने में करीब घंटे भर लगे। वहीं, अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष पर लंबी कतार रही। कई गर्भवती बगैर जांच कराए लौट गईं।
विज्ञापन

मलूकपुर की रहने वाली मोअज्जम अपनी बहू की अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंची थी। पर्चा बनवाकर डॉक्टर से परामर्श के बाद सुबह 11 बजे अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंची, लेकिन दोपहर एक बजे तक जांच नहीं हो सकी। इसी तरह रबड़ीटोला निवासी फरहा, किला छावनी की इकरा अपनी बेटी की जांच कराने पहुंची थीं। महिलाओं का आरोप था कि सिफारिश वालों की जांच हो रही है, बाकी को लौटा रहे हैं। दोपहर दो बजे सेंटर पर 93 गर्भवती की जांच हुई। जबकि पर्चे डेढ़ सौ बने थे। ओपीडी में भी दोपहर एक बजे तक कतार रही। कई महिलाएं बगैर परामर्श के लौट गईं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक तीन दिन अवकाश की वजह से ओपीडी में सामान्य दिनों से दोगुना महिलाएं इलाज को पहुंची। सेंटर पर रोस्टर के तहत रेडियोलॉजिस्ट जांच को पहुंचते हैं। लिहाजा, पहले उन महिलाओं की जांच होती है, जिनकी जांच पूर्व में नहीं हो पाती। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed