फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The organization associated with Inamul, its terrorists arrested in Delhi

जिस संगठन से जुड़ा था इनामुल, उसके आतंकी दिल्ली में हुए गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
The organization associated with Inamul, its terrorists arrested in Delhi
इनामुल हक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अलकायदा के अंसार गजवतुल हिंद संगठन से जुड़ा था इनामुल
विज्ञापन

एक साथी सलमान पहले ही कश्मीर से हो चुका है गिरफ्तार

बरेली। किला के कटघर मोहल्ले से पकड़े गए इनामुल के तार जिस संगठन से जुड़े थे, उसी के चार आतंकी दिल्ली में गिरफ्तार किए गए हैं। इनामुल के मोबाइल से मिले इनपुट के आधार पर जांच एजेंसियां काम कर रही थीं। चार आतंकियों के पकड़े जाने के बाद बरेली व मुरादाबाद क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
ढाई महीने पहले लखनऊ एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इनामुल को गिरफ्तार किया था। उसके फेसबुक अकाउंट से एटीएस को कई अहम जानकारियां मिली थीं। इनपुट के आधार पर ही इनामुल के साथी सलमान वानी की कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था। छानबीन के दौरान पता चला कि इनामुल के तार अलकायदा के संगठन अंसार गजवतुल हिंद से जुडे़ थे। इनामुल गजवतुल हिंद के मारे गए आतंकी जाकिर मूसा के शरीयत एवं शहादत अभियान को आगे बढ़ा रहा था। बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आईटीओ रिंग रोड से इसी संगठन से जुडे़ चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। उनसे मिली जानकारियों के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम आगे भी कई जिलों से गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन

पहले से ही संवदेनशील है किला इलाका, टुंडा का भी था कनेक्शन

बरेली। शहर के किला इलाके की बात करें तो यह असामाजिक गतिविधियों के लिए चर्चित रहा है। यहां अक्सर दूसरे प्रांतों व शहरों की पुलिस दबिश देती रहती है। बम बनाने व हैदराबाद विस्फोटों के लिए चर्चित अब्दुल करीम उर्फ टुंडा का भी किला क्षेत्र से जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा इन दिनों गाजियाबाद जेल में बंद है। हैदराबाद में हुए बम धमाकों के दर्जन भर मामलों में उसे इसी साल बरी किया गया है जबकि दूसरे मामलों में अभी सुनवाई चल रही है। टुंडा का बरेली के किला इलाके से जुड़ाव रहा है। वह बम बनाने का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों का कहना है कि किशोरावस्था से ही वह इस धंधे से जुड़ा था। बम बनाने के दौरान विस्फोट से उसका एक हाथ भी उड़ गया। इसी वजह से उसके नाम के आगे टुंडा जुड़ गया।

करीब 20 साल पहले टुंडा को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पूछताछ के बाद उसके बरेली कनेक्शन का पता लगा। बाहर से टीमें आईं और बारादरी इंस्पेक्टर टीपी सिंह के नेतृत्व में मलूकपुर नाले के पास दबिश दी गई। यहां एक मकान में खराद मशीन लगाकर हथियार बनाने का काम किया जा रहा था। दबिश के दौरान कई लोग भाग गए। मकान मालिक भी भाग निकला। काफी दबाव के बाद उसे पकड़ा जा सका। पुलिस टीम ने 10 दिन मीरगंज, हल्दीकलां व अलग-अलग हिस्सों में रहकर दबिश दी थी। इस दौरान कई जगहों से हथियार भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed