{"_id":"67bcdfadd818aed50205e7fd","slug":"the-options-for-multiple-choice-questions-in-the-geography-exam-got-confusing-bareilly-news-c-4-lko1064-587281-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूगोल की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्पों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूगोल की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के विकल्पों ने उलझाया
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई की 12वीं में भूगोल की परीक्षा सोमवार को हुई। 10 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 229 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मिले- जुले विचार देखने को मिले। सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे की पाली में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते हुए छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पेपर सामान्य था। उन्होंने बताया कि पेपर में आए बहुविकल्पीय प्रश्नों के अधिकतर उलझाने वाले थे। उसे हल करने में अधिक समय लगा। इसके साथ ही परीक्षा में पूछे गए सवाल घुमावदार तरीके से आए थे। पहले तो उन्हें समझने में वक्त लगा, बाद में उसे लिखते हुए सरलता हुई। पेपर में आए दो मानचित्र के प्रश्न आसान रहे और कम समय में ही नंबर पक्के कराने वाला रहा।
- पेपर सामान्य रहा। एमसीक्यू के सवालों ने काफी देर उलझाए रखा, लेकिन अंत में कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा।- प्रज्ञा, परीक्षार्थी
- बीते दिनों से चल रही तैयारी के अनुरूप ही आज का प्रश्न पत्र आया था। पेपर सामान्य होने के कारण समय से खत्म कर लिया। - ताल्या, परीक्षार्थी
संवाद