फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The operator of the public service center was robbed at knife point.

Bareilly News: जनसेवा केंद्र की संचालक को चाकू दिखाकर लूटा

Tue, 24 Mar 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The operator of the public service center was robbed at knife point.
बरेली। जनसेवा केंद्र की महिला संचालक को चाकू से धमकाकर बदमाशों ने लूट कर ली। पीड़िता ने सूचना दी लेकिन किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की तो जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

केला बाग निवासी प्रिंसी यादव ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत सुन रहे अधिकारियों को बताया कि वह अलखनाथ रोड पर जनसेवा केंद्र संचालित करती हैं। 20 मार्च को बाइक सवार तीन लोग उनके केंद्र पर आए। इनमें से एक बदमाश कुर्ता पायजामा और टोपी पहना था।
विज्ञापन

उसने आधार कार्ड के जरिये 10 हजार रुपये निकालने की बात कही। इस बीच उसका साथी अंदर आया और उनका मोबाइल फोन छीनने लगा। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जबरन उनसे 10 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। गढ़ी पुलिस चौकी पर भी सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रिंसी ने किला थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत की, मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed