फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The officers suppressed the investigation report of the fire in the meter store.

Bareilly News: मीटर स्टोर में लगी आग की जांच रिपोर्ट दबा गए अफसर

Tue, 28 Apr 2026 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
The officers suppressed the investigation report of the fire in the meter store.
रामपुर बाग के मीटर स्टोर में आग लगने की जांच रिपोर्ट एक माह बाद भी नहीं आ सकी। अब अफसरों पर जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप लग रहा है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने जांच टीम को रिमाइंडर भेजकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

रामपुर बाग में 30 मार्च को स्टोर में आग लगने से पुराने मीटर जलकर नष्ट हो गए थे। चर्चा है कि कहीं जान बूझकर तो आग नहीं लगाई गई। यहां ज्यादातर उन मीटरों को रखा गया था, जिन्हें खराब बताकर बदला गया था। ऐसे में मीटर रीडिंग में खेल करने वाले लोगों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि यहां रखे मीटरों में कई ऐसे हो सकते हैं, जिनमें रीडिंग स्टोर हो। जांच में यह गड़बड़झाला सामने न आ जाए, इसलिए इन मीटरों में आग लगा दी गई। इसकी जांच के लिए अधीक्षण अभियंता शहरी धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता स्टोर सुरेशचंद्र, अधिशासी अभियंता कार्यशाला हरीश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
तीन सदस्यीय कमेटी को जांच के लिए लगाया गया है। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। अब रिमाइंडर भेजा गया है। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed