फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The number given on the wrong answer

गलत उत्तर पर भी दे दिए पूरे नंबर

Thu, 07 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 07 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में परीक्षक इतनी उदारता बरत रहे हैं कि गलत उत्तर होने पर भी पूरे नंबर दे रहे हैं। बिशप मंडल इंटर कालेज में मूल्यांकन के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक ने एक कॉपी में ऐसा देखा तो परीक्षक को फटकारा। उन्होंने कहा कि इतने उदार भी मत बनिए कि गलत लिखा होने पर भी नंबर दे दीजिए। इतने उदार बनने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

बिशप मंडल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की संस्कृत की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। जल्दी कॉपियां जांचने के चक्कर में परीक्षक तमाम गड़बड़ियां भी कर रहे हैं। बुधवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मूल्यांकन का जायजा लेने के जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने संस्कृत की एक कॉपी देखी। संस्कृत का हिंदी में छात्र के गलत अनुवाद लिखा था। इस गलत अनुवाद पर भी परीक्षक ने पूरे के पूरे नंबर दे दिए। यह देखकर जेडी ने परीक्षक को डांटा। उन्होंने कहा कि गलत लिखने पर नंबर कैसे दे दिया। कॉपियां ठीक से जांचिए, ऐसी गलती मत करिए। इतनी लापरवाही ठीक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed