{"_id":"5f2b0f1e8ebc3e4ad91c7dff","slug":"the-neck-of-a-young-man-severed-from-a-chinese-man-on-the-chaupula-bridge-bareilly-news-bly415229680","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला पुल पर चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला पुल पर चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से जख्मी हुआ राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपुला पुल पर चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सड़क किनारे पतंग उड़ाने वालों के शौक के चलते अब तक कई लोग लहूलुहान हो चुके हैं। बुधवार को चौपुला पुल पर एक युवक चीनी मांजे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
सुभाषनगर क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश बुधवार दोपहर चौपुला पुल होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच पुल पर अचानक एक पतंग में बंधा चीनी मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। जब तक वह बाइक रोकते मांझा उन्हें लहूलुहान कर चुका था। उन्होंने तुरंत बाइक धीमी करके किनारे रोकी और मांझा निकाला। ओमप्रकाश को लहूलुहान देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। वहीं भारी वाहन चलने के कारण हर वक्त व्यस्त रहने वाले चौपुला पुल पर तुरंत लोगों की मदद मिल जाने से एक बड़ा हादसा भी होने से टल गया। वहां से गुजर रहा एक अन्य युवक घायल को अपनी स्कूटी पर बैठाकर एक निजी अस्पताल ले गया और इलाज कराया। ब्यूरो