फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The murder was committed by strangulation, the funeral took place after three hours of uproar

Bareilly News: गला दबाकर की थी हत्या, तीन घंटे हंगामे के बाद की अंत्येष्टि

Sat, 26 Jul 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The murder was committed by strangulation, the funeral took place after three hours of uproar
फरीदपुर। बंजरिया गांव में राजस्व टीम के सामने चकरोड की पैमाइश विवाद के दौरान किसान पप्पू यादव की मौत सामान्य नहीं। पोस्टमाॅर्टम में गला दबाने व ट्रैकिया टूटने से हत्या की पुष्टि हुई है। इधर, मृतक के परिवार ने घर के बाहर शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा किया। सीओ के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम के बाद शुक्रवार दोपहर पप्पू यादव का शव घर लाया गया। पहले से गांव में तैनात पुलिस ने अंतिम संस्कार करने के लिए कहा, पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए मना कर दिया। परिजन ट्राॅली पर शव रखकर हाईवे पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और उनके द्वारा तालाब पर कब्जा कर किए निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया जाएगा, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसडीएम फरीदपुर को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

एसडीएम मल्लिका नैन मौके पर पहुंचीं। परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने, सरकारी तालाब खाली कराने और चकमार्ग को नक्शे के अनुसार बनवाने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद परिजन मान गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर मिले चोटों के निशान
पोस्टमाॅर्टम में गले की हड्डी टूटी मिली। गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले। इससे पुष्टि हुई कि घटना के दौरान पप्पू यादव को घेरकर बल प्रयोग किया गया था।
राजस्व टीम के सामने हत्या से उठ रहे सवाल
बृहस्पतिवार को जब चकमार्ग की पैमाइश के दौरान विवाद बढ़ा तो राजस्व टीम मौके से खिसक गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम के सामने कोई विवाद न होने की बात कही। अब पप्पू यादव की हत्या के साक्ष्य मिले हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रधान व उसके परिजन आखिर कितने दबंग थे जो राजस्व टीम के सामने ही किसान की हत्या कर दी। शुरू में पुलिस अधिकारी भी आरोपों को तथ्यहीन मान रहे थे। इसीलिए, मुकदमा लिखने के बाद प्रधान, उसके बेटे व भाई की गिरफ्तारी भी नहीं की गई। अब बदले हालात में आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। अब केस में हत्या की धारा भी बढ़ जाएगी। संवाद
यह है मामला
फरीदपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में चकमार्ग की पैमाइश के दौरान किसान पप्पू यादव (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बेटे कल्लू ने आरोप लगाया कि पैमाइश के दौरान प्रधान पक्ष ने टीम के सामने ही पप्पू पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पिता का शव ट्रॉली पर रखकर वह लोग थाने पहुंचे। वहां उन्होंने गांव के प्रधान सहित उसके साथियों पर लाठी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान राम रईस, उसके बेटे विजयपाल उर्फ गुड्डू, भाई शिवराज, पत्नी रामबेटी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
बदले की भावना में एक-दूसरे की हो रही थीं शिकायतें

बदले की भावना में एक-दूसरे के खिलाफ लगातार शिकायतें की जा रही थीं। पप्पू यादव का परिवार ग्राम प्रधान व अन्य के खिलाफ तालाब पर कब्जा करने की शिकायतें कर रहा था। वहीं, प्रधान उसके खेत से चकमार्ग निकलवाने पर अड़ा था।

कसम खाता हूं, गिरफ्तार होंगे आरोपी
ग्रामीणों को समझाने के दौरान सीओ संदीप सिंह ने कहा कि वह कसम खाते हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। तब परिजनों ने मांग की कि नई टीम गठित कर चकमार्ग की फिर पैमाइश कराई जाए। एसडीएम मल्लिका नैन ने उनकी मांग को मान लिया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed