Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Municipal Corporation's budget has increased due to the increase in house tax collection.

Bareilly News: गृहकर वसूली में तेजी ने बढ़ाया नगर निगम का बजट

Fri, 21 Nov 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation's budget has increased due to the increase in house tax collection.
बरेली। गृहकर वसूली में तेजी की वजह से नगर निगम के सालाना बजट में दो सौ करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बार कर विभाग ने लक्ष्य 115 करोड़ के सापेक्ष अब तक 44 फीसदी से अधिक की वसूली कर ली है। बीते वर्ष का भी सिर्फ टूटा है। 115 करोड़ का लक्ष्य, चार माह तक विशेष अभियान चलाकर 68 करोड़ वसूलने का लक्ष्य नगर निगम के अधिकारियों ने तय किया है।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के लिए नगर निगम ने 800 करोड़ का बजट पास किया था। अब वर्ष 2026-27 में एक हजार करोड़ से अधिक का बजट तैयार किया जा रहा है। दरअसल, नगर निगम की 60 फीसदी आय कर विभाग से होती है। वर्ष 2023-24 में जीआईएस सर्वे के बाद बिलों में गड़बड़ी के मामले सामने आए। दो वर्षों तक करदाता परेशान रहे। निगम भी लक्ष्य के सापेक्ष 40-50 फीसदी वसूली कर सका।
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 में अब तक 44 फीसदी कर वसूला जा चुका है। 54 हजार उपभोक्ता अब तक कर जमा कर चुके हैं। वर्ष 2024-25 में कुल 51 हजार उपभोक्ताओं से वसूली हो सकी थी और 2023-24 में तो पूरा साल विवादों में निकल गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



अब चार माह का बनेगा रोस्टर, कुर्की और सीलिंग की तैयारी

कर विभाग दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च का रोस्टर तैयार कर रहा है। दिसंबर से जोनवार कैंप लगेंगे। बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना भी शुरू हो गया है। दाे लाख से ऊपर के व्यावसायिक बकायेदारों के यहां टीम पहुंच रही है। दिसंबर से नोटिस चस्पा होने लगेंगे। कुर्की और सीलिंग की भी तैयारी है।



तीन-तीन साल का भरा था कर, तब जमा हुए थे 71 करोड़
बीते वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं ने तीन-तीन साल का कर भरा था। इसके बाद 51 हजार उपभोक्ताओं ने 71 करोड़ रुपये जमा किए थे। इस बार 80 फीसदी शहरी एक वर्ष का ही कर भर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार 100 करोड़ से ज्यादा की वसूली की जाएगी।




वर्जन



इस बार 100 करोड़ से अधिक की वसूली होगी। यह रकम विकास के कार्याें में लगेगी। कर की परेशानियां अब खत्म हो चुकी हैं। वसूली अभियान भी अच्छा चल रहा है। - पीके द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed