{"_id":"66b413396c7fb480550f2584","slug":"the-mother-of-the-youth-who-committed-suicide-filed-a-complaint-against-the-family-of-the-girlfriend-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-101565-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आत्महत्या करने वाले युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आत्महत्या करने वाले युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ दी तहरीर
Thu, 08 Aug 2024 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। वीडियो वायरल करने के बाद जहर खाकर जान देने वाले इंटरमीडिएट के छात्र अजीत की मां ने प्रेमिका के परिजनों पर आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बेटे की प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट करने और गांव में न रहने देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि इसी से आहत होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली।
अजीत का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक तीन-चार दिन पहले प्रेमिका के घरवालों ने बेटी को अपने घर से निकालकर कहा कि अपने प्रेमी के साथ ही रहना। तब प्रेमिका अजीत के घर पर पहुंच गई। अजीत के परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
आरोप है कि उसके बाद प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी के पिता व उसके परिजनों को गालीगलौज करते हुए धमकाया। गांव से भगा देने की धमकी दी। आरोप है कि धमकी से आहत होकर अजीत ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मां गुड्डी ने बताया कि बेटे की मौत के जिम्मेदार उसकी प्रेमिका के परिवार वाले हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।