{"_id":"5ec2dd7f8ebc3e909c3be58c","slug":"the-more-the-government-says-the-more-relief-you-will-get-bareilly-news-bly406278228","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितनी शासन कहेगा.. उतनी ही मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितनी शासन कहेगा.. उतनी ही मिलेगी राहत
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला
- फोटो : PTI
लॉकडाउन- 4 पर राज्य सरकार की गाइड लाइन न जारी होने से प्रशासन में असमंजस
विज्ञापन
राहत के मुद्दे पर डीएम ने कहा- शासनादेश मिलने के बाद कुछ कहेंगे
बरेली। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को लॉकडाउन- 4 की गाइड लाइन जारी करने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि राज्य सरकार भी हद-बेहद सोमवार तक एडवाइजरी जारी कर देगी लेकिन देर शाम तक एडवाइजरी जारी होने से असमंजस बना रहा। एक तरफ कारोबारी समुदाय में इस पर उतावलापन बना रहा तो दूसरी तरफ डीएम ने साफ कर दिया कि शासन का आदेश आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि लॉकडाउन फोर में कोई राहत दी जाएगी या नहीं।
लॉकडाउन-4 की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से रविवार को ही हो गई लेकिन जिले की प्रशासनिक मशीनरी सोमवार को रात तक यह बताने की हालत में नहीं थी कि बरेली में लॉकडाउन- 4 में स्थिति जस की तस रहेगी या फिर कोई राहत दी जाएगी। कारोबारी समुदाय में भी इस पर गहरा असमंजस बना रहा। रविवार को सुबह से ही अलग-अलग सेक्टर के कारोबारी राहत की घोषणा का इंतजार शुरू हो गया लेकिन देर शाम तक जब कुछ साफ नहीं हुआ तो मायूसी छा गई। इस बीच कारोबारियों ने अखबारों के दफ्तरों और प्रशासन में भी संपर्क किया। प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया कि कहां कितनी राहत मिल पाएगी, यह राज्य सरकार के आदेश से ही तय होगा। प्रशासन अपने स्तर पर कोई निर्णय नहीं लेगा।
विज्ञापन
दरअसल रविवार को ही केंद्र सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी करते वक्त घोषणा कर दी गई थी कि राज्यों में लॉकडाउन का क्या स्वरूप रहेगा, यह खुद राज्य तय करेंगे। कुछ राज्यों में सोमवार को इस संबंध में घोषणाएं भी की गईं लेकिन यूपी सरकार ने कुछ भी साफ नहीं किया। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन- 4 में स्थिति में कोई बदलाव आएगा या नहीं, यह शासनादेश मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत के मुद्दे पर डीएम ने कहा- शासनादेश मिलने के बाद कुछ कहेंगे बरेली। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को लॉकडाउन- 4 की गाइड लाइन जारी करने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि राज्य सरकार भी हद-बेहद सोमवार तक एडवाइजरी जारी कर देगी लेकिन देर शाम तक एडवाइजरी जारी होने से असमंजस बना रहा। एक तरफ कारोबारी समुदाय में इस पर उतावलापन बना रहा तो दूसरी तरफ डीएम ने साफ कर दिया कि शासन का आदेश आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि लॉकडाउन फोर में कोई राहत दी जाएगी या नहीं।