फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramadan 2025 First Roza from Sunday know the time of Sehri in Bareilly

Ramadan 2025: चांद का दीदार नहीं... पहला रोजा रविवार से, जानें बरेली में सहरी का समय

Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 02:34 AM IST
सार

बरेली मरकज पर कहीं से भी चांद देखे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब बताया गया कि पहला रोजा दो मार्च का होगा।

विज्ञापन
Ramadan 2025 First Roza from Sunday know the time of Sehri in Bareilly
दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार की शाम माह-ए-रमजान के चांद का दीदार नहीं हुआ। बरेली मरकज पर कहीं से भी चांद देखे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब बताया गया कि पहला रोजा दो मार्च का होगा। पूर्व रात्रि शनिवार से तरावीह की नमाज शुरू होगी, जो ईद की चांद रात तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


मगरिब के बाद से ही दरगाह व मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चांद देखने की कोशिश की गई। दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता पर काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की अध्यक्षता में मरकजी रूहते हिलाल कमेटी की बैठक हुई। 
विज्ञापन


उसके फैसले के बाद ऐलान किया गया कि पहला रोजा दो मार्च का होगा। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव व काजी-ए-हिंदुस्तान के दामाद फरमान मियां ने बताया कि दिल्ली, लखनऊ और बरेली के आसपास जिलों में भी चांद देखे जाने की पुष्टि नहीं हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद सिलसिले से भी चांद देखे जाने की खबर नहीं है। बांसमंडी स्थित मदरसा अरबिया काशीफुल उलूम के मुंतजिम मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी ने बताया कि देर शाम तक चांद की कहीं के इत्तेला नहीं मिली है। इसलिए रोजा दो मार्च से होगा। शिया समाज में भी चांद की सूचना नहीं है। आल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि पहला रोजा दो मार्च से ही होगा।  

पहला रोजा सहरी
02 मार्च 2025
सुन्नी    05:13 बजे
देवबंद    05:16 बजे    
शिया    5:05 बजे
नोट: सहरी व इफ्तार में क्षेत्रवार समय में परिवर्तन हो सकता है।

रमजान रहमतों की बारिश का महीना
रमजानुल मुबारक शुरू होने को है। इस सिलसिले में शहरभर की मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले इमामों की तकरीरें हुई। इसमें रमजान की फजीलत और बरकतों के बारे में नमाजियों को बताया गया। कोतवाली स्थित मोती मस्जिद में हाफिज चांद खान ने कहा कि रमजान रहमतों और बरकतों की बारिश का महीना है। इस महीने में इबादत का सवाब 70 गुना ज्यादा मिलता है, इसलिए 30 रोजे रखें और पांच वक्त की नमाजें पढें। वैसे तो अपनी जिंदगी में हर दिन नमाज पढ़ना जरूर है। 

उन्होंने कहा कि नमाज हर बुराई से दूर रखती है और नमाजी की दुआ अल्लाह कुबूल करता हैं। इसी तरह जामा मस्जिद, दरगाह आला हजरत, मस्जिद नौमहला सहित तमाम मस्जिदों में भी रमजान के सिलसिलें में तकरीरें की गईं। 

बरेली हज सेवा समिति के पम्मी खां वारसी ने बताया कि नौमहला स्थित दरगाह नासरी में 120 साल से इफ्तारी दस्तरख्वान रोजदारों के लिए लगाया जाता है। दरगाह नासिर मियां के सज्जादानशीन ख्वाजा सुल्तान अहमद नासिरी साबरी की ओर से 30 रमजान तक रोजा इफ्तार जारी रहेगा। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम से साफ सफाई और जर्जर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

काशीफुल उलूम मस्जिद में होगी तीन कुरान 
बांसमंडी स्थित मदरसा अरबिया काफीफुल उलूम में तीन अलग-अलग तरावीह की नमाज होगी। इसमें मस्जिद सहित हॉल व छत पर अलग-अलग तारीखों में कुरान पूरे होंगे। मदरसे से जुड़े मौलाना अरशद मजाहिरी ने बताया कि पहली कुरान छह दिन पर, दूसरी कुरान 15 दिन पर और तीसरी कुरान 20 रमजान मुकम्मल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed