फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mob took hostage and beaten two youths overnight In bareilly

बरेली में भीड़ ने बंधक बनाकर दो युवकों को रात भर पीटा, एक की हालत नाजुक

Wed, 17 Feb 2021 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 03:33 AM IST
विज्ञापन
The mob took hostage and beaten two youths overnight In bareilly
घायल रेहान - फोटो : amar ujala

बन्नूवाल नगर में लोगों ने दो युवकों को पकड़ने के बाद रात भर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। सुबह दोनों को थाने ले जाकर चोर बताते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस बीच पिटाई से एक युवक की हालत नाजुक हो चुकी थी। उसके परिवार वालों के थाने में हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है। गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

बन्नूवाल नगर के लोग सुबह दस बजे दो युवकों को लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचे। कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी नंदन सिंह मेहरा ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब पौने 12 बजे कुछ आवाज सुनने के बाद उन्होंने बाहर निकले तो देखा कि दोनों युवक उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। एक उनके घर की दीवार फांदने की जुगत में लगा हुआ था, दूसरा ताला तोड़ रहा था। उनके शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। वे उन्हें किसी तरह बचाकर थाने लाए हैं।

विज्ञापन


थाने लाया गया एक आरोपी बेहोशी की हालत में था और सिर में चोट लगने से उसकी हालत गंभीर थी। उसके साथी अशरफ खां छावनी निवासी शाहरुख ने बताया कि उसका घायल साथी एजाजनगर गौंटिया का रेहान है जो फाइक एन्क्लेव में किराये पर रहता है। मेहरा की तहरीर पर पुलिस ने शाहरुख और रेहान के खिलाफ चोरी की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी बीच थाने पहुंचे शाहरुख और रेहान के परिवार वालों ने दोनों की बेवजह पिटाई का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रेहान को उसके घरवालों को सौंप दिया जिसे उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बाद में उसे मिशन अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने रेहान की पत्नी शबा की तहरीर पर नंदन सिंह मेहरा के साथ कई और अज्ञात लोगों के खिलाफ भी जानलेवा हमले और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शबा ने तमंचे के जोर पर लाठी-डंडों से रेहान की पिटाई का आरोप लगाया है।


वादी के अनुसार दो चोर घर में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहे थे जिन्हें पब्लिक ने पकड़कर पीट दिया। गंभीर घायल एक चोर का इलाज कराया जा रहा है। उसकी पत्नी की ओर से भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed