{"_id":"6840b306d6cea4c6330c884a","slug":"the-mob-caught-the-hooligan-but-the-police-released-him-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1429-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोहदे को भीड़ ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोहदे को भीड़ ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
रामनगर। चारा काटने गईं महिलाओं से एक युवक ने छेड़खानी की कोशिश की। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन चौकी पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
बुधवार को दिन में गांव की दो महिला खेत पर चारा काटने गई थीं। तभी पड़ोस के गांव का युवक आ गया। महिलाओं के साथ छेड़खानी की कोशिश की। इस पर दूसरी महिला ने चोर-चोर कहकर शोर मचाने लगी।
आसपास से आए ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहंची बड़ागांव पुलिस को आरोपी युवक सौंप दिया गया। चौकी पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि एक तो पुलिस अभी तक एक भी चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। दूसरी ओर छेड़खानी करने वाले युवक को छोड़ दिया। इधर, चौकी प्रभारी राजेश रावत ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि वह अपनी भैंस की तलाश करते हुए जंगल में पहुंचा था।
तस्दीक करने के बाद उसे छोड़ दिया। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। बात कर जानकारी की जाएगी। संवाद