फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants stole the woman's earrings and purse

Bareilly News: बदमाशों ने महिला के कानों के झाले व पर्स लूटी

Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stole the woman's earrings and purse
फरीदपुर। कस्बे में में रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला के साथ लूटपाट की। पैदल जा रही महिला को रोक कर बदमाशों ने उसके कानों के झाले व पर्स लूट कर भाग गए। पीड़ित महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने टप्पेबाजी की तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला लूट की घटना बताती रही। लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी फरीदपुर को तहरीर दी है।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे स्थित ओम रेजिडेंसी कॉलोनी निवासी अनुराधा पत्नी रतन गौड़ तहसील से घर पैदल जा रही थी। वह कस्बे में ही मेन रोड पर एनबी टॉकिज के पास पहुंची। बाइक से आए दो बदमाशों ने महिला के दोनों कानों में पहने सोने के झाले व पर्स लूटकर भाग गए। पीड़िता ने घटना के बारे में फरीदपुर थाने में बताया जाकर। पुलिस ने लूट छुपाने के लिए तत्काल महिला से टप्पेबाजी की तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को जब मुकदमे की कॉपी मिली, तब उन्होंने लूट की धाराओं में कार्रवाई के लिए सीओ से गुहार लगाई।
विज्ञापन


फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed