फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants ran away after robbing the Saraf of Badaun in Bareilly and firing in the air.

Bareilly News: बदायूं के सराफ से बरेली में लूट हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

Mon, 02 Dec 2024 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after robbing the Saraf of Badaun in Bareilly and firing in the air.
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में रविवार शाम बदायूं निवासी सराफ से हथियारबंद बदमाशों ने रुपये और जेवर से भरा थैला लूट लिया। विरोध पर हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन

हाईवे पर घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश बदायूं की ओर भाग निकले। सरेराह हुई इस घटना से दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

बदायूं के मोहल्ला नागरान निवासी रोहित गुप्ता की देवचरा कस्बे के सुनारों वाली गली में राधा माधव ज्वैलर्स नाम से सराफा दुकान है। वह रविवार शाम साढ़े पांच बजे दुकान बंद करके घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज की तरह सड़क के उस पार खड़े होकर वह बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बस का इंतजार करने लगे। उनके कंधे पर पिट्ठू बैग था, जिसमें कुछ रुपये और करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के सोने व चांदी का जेवर रखे थे। इसी दौरान पीछे से आए पांच-छह बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सराफ ने बैग देने में आनाकानी की तो बदमाशों ने तमंचों से तीन राउंड हवाई फायरिंग की। बैग छीनकर बदमाश तेज कदमों से चलते हुए आगे बढ़े और सड़क किनारे खड़ी बाइकों पर बैठकर बदायूं की ओर फरार हो गए। रोहित गुप्ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। रोहित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed