फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants entered the house with the intention of looting, attacked the woman and ran away

Bareilly News: लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, महिला पर हमला कर भागे

Thu, 31 Jul 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house with the intention of looting, attacked the woman and ran away
फरीदपुर। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश को घर वालों ने देख लिया। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने महिला के सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद बदमाश अन्य साथियों के साथ भाग गया।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी यामीन उर्फ मीना ने पहुंची पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात 12:30 बजे बदमाश लूट के इरादे से उनके घर में घुस गए। उनका बेटा साजिद मोबाइल फोन देख रहा था। उसी समय छत के सहारे जीने से एक बदमाश नीचे आया। उसे साजिद ने देख लिया और पकड़ने का प्रयास किया। शोर होने पर साजिद की मां नसरीन भी बेटे के साथ बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। अपने आप को घिरता देख आरोपी ने महिला के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी जीन से चढ़कर अन्य तीन साथियों के साथ भाग गया। सूचना पर सीओ संदीप सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घायल महिला को सीएचसी भेजा। वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed