फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants entered the house in broad daylight, held the girl hostage and looted her

Bareilly News: बदमाशों ने दिनदहाड़े मकान में घुसकर बालिका को बंधक बनाकर की लूटपाट

Tue, 29 Jul 2025 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house in broad daylight, held the girl hostage and looted her
फतेहगंज पश्चिमी(बरेली)। थानाक्षेत्र के गांव फरीदापुर रामचरन में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाशों ने बालिका को बंधक बनाकर जेवर, नकदी समेेत ढाई लाख रुपये का सामान लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद बालिका ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिन्होंने उसे कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव फरीदापुर रामचरन निवासी राकेश कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। सोमवार को राकेश मजदूरी करने गए थे। पत्नी सरकारी स्कूल में रसोइया होने के कारण छोटी बेटी प्रभा को साथ लेकर चली गईं।
विज्ञापन

बेटा खेत से आने के बाद चक्की पर चला गया। घर पर बड़ी बेटी रूबी (10) अकेली थी। रूबी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीढ़ी लगाकर दीवार फांदकर चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और दो ने उसके बाल पकड़कर खींचकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गेट में अंदर से ताला डाल दिया। कमरे से मंगलसूत्र, चेन, कुंडल, एक जोड़ी चांदी की पायल, गुल्लक में रखे 10 हजार रुपये, कट्टे में रखे पीतल के बर्तन उठा ले गए।
करीब एक घंटे तक बदमाश घर में कीमती सामान तलाशते रहे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed