फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants cutting the ATM shot the policeman

एटीएम काट रहे बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी

Thu, 15 Jul 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants cutting the ATM shot the policeman
घायल दरोगा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आंवला में चौकी के पास मंगलवार देर रात वारदात
विज्ञापन

एक महिला समेत तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट

आंवला (बरेली)। एटीएम काट रहे बदमाशों ने थाना आंवला के दरोगा प्रवीण कुमार से मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रवीण को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दरोगा ब्रजपाल सिंह की ओर से एक महिला समेत तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईजी रमित शर्मा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अस्पताल पहुंचकर दरोगा से घटना की जानकारी ली और उसका हाल जाना।
शामली में थाना बावरी के गांव खेड़ी बैरागी निवासी दरोगा प्रवीण कुमार आंवला थाने में तैनात हैं। मंगलवार रात करीब सवा दो बजे वह पुरैना से गश्त करते हुए कस्बा चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोहल्ला खेड़ा में भूमि विकास बैंक के एटीएम के बाहर एक व्यक्ति को मोबाइल पर बात करते देखा। प्रवीण ने उससे रात में वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उसने कहा कि दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया है। उसका इंतजार कर रहा है। इस पर प्रवीण ने उसके दोनों मोबाइल ले लिए और उसे चौकी आने की कहकर अपनी बाइक से जाने लगे। इसी बीच युवक ने उन पर हमला कर दिया और बाइक से गिरा दिया। प्रवीण कुमार गिरे तो युवक ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच एटीएम से निकले दूसरे बदमाश और एक महिला ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके पेट में दाहिनी ओर लगी। बदमाशों ने दरोगा से उनका मोबाइल चीन लिया। बदमाश ने अपने भी दोनों मोबाइल छीन लिए। भागने के दौरान बदमाशों ने दरोगा प्रवीण पर एक और फायर किया लेकिन वह बच गए। किसी तरह वह कस्बा चौकी पहुंचे तो दरोगा ब्रजपाल सिंह ने अफसरों को सूचना देकर उन्हें मिशन अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। हाथापाई में प्रवीण कुमार के बाएं हाथ की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने जब एटीएम रूम की जांच की तो वहां से गैस कटर समेत कई औजार बरामद हुए। साथ ही एटीएम का कुछ हिस्सा भी कटा मिला। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed