फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The minister asked why electricity was not available, then he cried for a long line.

Bareilly News: मंत्री ने पूछा क्यों नहीं मिल रही बिजली तो लंबी लाइन का रोना रोया

Thu, 27 Jul 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 27 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
The minister asked why electricity was not available, then he cried for a long line.
बरेली। उर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने अफसरों से पूछा, सुभाषनगर को शेड्यूल के मुताबिक 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिल पा रही है। एसई विकास सिंघल बोले- सुभाषनगर में परसाखेड़ा से 33 केवी की 20 किलोमीटर लंबी लाइन है। ब्रेकडाउन होते हैं। आपूर्ति प्रभावित होती है। वितरण के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, जिन्हें बदला जा रहा है। रीवैम्प में 33केवी का नया सर्किट प्रस्तावित है। ट्रांसफार्मर भी बदलेंगे। काम होते ही भरपूर बिजली मिलेगी। राज्यमंत्री ने कहा- प्रस्तावित कार्यों को शीघ्रता से कराएं।
विज्ञापन

उर्जा राज्यमंत्री सर्किट हाउस में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा कर रहे थे। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने सुभाषनगर की आपूर्ति व्यवस्था खराब होने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद अभियंताओं से राज्यमंत्री ने जवाब मांगा। बिल वसूली कम होने पर मंत्री ने अभियंताओं से कहा कि एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई करें। यह भी पूछा कि क्या कोई अभियंता एक लाख से ऊपर वाले बड़े बकायेदारों की लिस्ट लेकर आए हैं। अधिकतर अभियंता चुप रहे। राज्यमंत्री ने कहा, लिस्ट तो होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बकाया वसूली जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है कि उपभोक्ता के साथ शालीन व्यवहार करें। राज्यमंत्री ने कहा कि लाइनमैन जिस गांव का निवासी हो, उसी गांव में उसे तैनात न किया जाए। शहरी क्षेत्र में जिस फीडर का मूल निवासी है, उस फीडर पर तैनाती न हो। इस पर जल्दी काम कर लें।
विज्ञापन



ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज का दर्द नहीं बता सके उपभोक्ता
राज्यमंत्री का कार्यक्रम जारी हुआ तो उसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि वह किसी भी सबस्टेशन का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। बिजली व्यवस्था का जायजा लेंगे। अफसर चौकन्ना होकर व्यवस्थाओं को ठीक करने में जुटे थे। किला, सुभाषनगर, हरुनगला के उपभोक्ता सोचे बैठे थे कि अगर अवसर मिलेगा तो राज्यमंत्री के सामने दर्द कहेंगे, लेकिन औचक निरीक्षण टल गया। फरीदपुर और रामपुर गार्डन में तैयारी धरी रह गईं। उपभोक्ताओं की समस्याएं भी राज्यमंत्री के संज्ञान में नहीं आ सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





संविदाकर्मियों का ज्ञापन लिया... आश्वासन दिया
संविदा निविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। भूतपूर्व सैनिकों को एसएसओ बनाए जाने का विरोध किया। समय पर वेतन भुगतान और बकाया पीएफ जमा कराने की मांग की गई। उर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि वह सभी बातें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे और समस्याओं का समाधान कराएंगे।


वर्षों से लटके थे हाईटेशन लाइन के तार...मंत्री का दौरा लगा तो घंटों में हट गए
तुलाशेरपुर मोड़ के निकट वीरेश सिंह गुर्जर के निवास पर जाने का जब राज्यमंत्री ने कार्यक्रम जारी किया तो अफसर चेत गए। जिस हाईटेंशन लाइन के तार गली में लटके होने की शिकायत मोहल्ले के लोग वर्षों से कर रहे थे और अफसर अनदेखी कर रहे थे। सुबह 8 बजे से चार बजे तक तार कस दिए गए और गार्डिंग भी हो गई।



पितांबरपुर क्रॉसिंग पर आधा घंटा जाम में फंसे राज्यमंत्री
राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर बुधवार दोपहर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमवीर गुर्जर एडवोकेट के आवास पर जा रहे थे। तभी पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद हो गई। करीब आधे घंटे मंत्री का काफिला जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed