फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The minimum temperature dropped by two degrees and the night became colder

Bareilly News: दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, और सर्द हुई रात

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped by two degrees and the night became colder
बरेली। पहाड़ी हवा के प्रवेश से तापमान के लुढ़कने का सिलसिला जारी है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से चार डिग्री नीचे जा पहुंचा। 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचे पारे ने रात में ठंड बढ़ा दी। आगे भी रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बीते दिनों की बारिश और पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से पारे में ठिठुरन जारी है। दिन में धूप से अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 27 डिग्री के करीब दर्ज हो रहा है। इधर, रात में सर्द हवा से पारे में गिरावट जारी है। उन्होंने आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। लिहाजा, सुबह और शाम कोहरा और घना होगा। लोगों को रात में सफर के दौरान एहतियात बरतने का सुझाव दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

आतिशबाजी से हवा में मंडरा रहे धूल और धुएं के कण से फिलहाल निजात नहीं मिली है। बुधवार को शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 152 दर्ज हुआ। इसमें राजेंद्र नगर का एक्यूआई 138 और सिविल लाइंस का 166 रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रोहित सिंह के मुताबिक तेज हवा चलने या हल्की बारिश से ही निजात मिलेगी। बताया कि वायु प्रदूषण से दोपहर में हल्की धुंध भी छा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed