{"_id":"613a579e8ebc3e5f9926e0dc","slug":"the-member-raped-the-woman-on-the-pretext-of-getting-a-house-bareilly-news-bly459018762","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद ने आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से भी दुष्कर्म करने की कोशिश की, एक लाख रुपये भी हड़पे
विज्ञापन
महिला ने फरीदपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
फरीदपुर। सभासद ने प्लॉट दिलाकर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिये बनवाने का झांसा देकर महिला से एक लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय बाद भी जब आवास नहीं मिला तो महिला ने विरोध किया। इस पर सभासद बहाने से उसे हाईवे पर एक गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो उसके एक लाख रुपये भी डूब जाएंगे।
सभासद ने इसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया। महिला की बेटी से भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, सभासद ने महिला के मकान मालिक पर दबाव बनाकर उसे घर से भी निकलवा दिया।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक उसके पति का तीन वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में पैर कट गया था। क्लेम में उसे ढाई लाख रुपये मिले थे। इसमें से एक लाख रुपये सभासद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर हड़प लिए। रुपये वापस मांगे तो सभासद ने बहाने से उसे गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला के पास न तो कोई रहने की जगह है न ही गुजर बसर करने का कोई साधन, इसलिए वह सभासद का जुर्म सहती रही। जब सभासद ने महिला की लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश की तो उसने फरीदपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जानकारी होने पर आरोपी सभासद भी थाने पहुंच गया और इंस्पेक्टर के ऑफिस में कुर्सी पर आराम से बैठा रहा। पीड़िता उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रही, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि सभासद के कहने पर मकान मालिक ने उसे घर से भी निकलवा दिया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपी सभासद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फरीदपुर थाने में दी तहरीर, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट फरीदपुर। सभासद ने प्लॉट दिलाकर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिये बनवाने का झांसा देकर महिला से एक लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय बाद भी जब आवास नहीं मिला तो महिला ने विरोध किया। इस पर सभासद बहाने से उसे हाईवे पर एक गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो उसके एक लाख रुपये भी डूब जाएंगे।