फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The matter of votes every political party made a connection with dr bhimrao ambedkar

Bareilly News: वोटों का वास्ता... सभी राजनीतिक दलों ने जोड़ा बाबा साहेब से नाता

Fri, 14 Apr 2023 12:36 PM IST
बरेली ब्यूरो राहुल दुबे, अमर उजाला बरेली
राहुल दुबे, अमर उजाला बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2023 12:36 PM IST
सार

भाजपा ने 10 अप्रैल को अनुसूचित वर्ग के साथ सहभोज कार्यक्रम किया। अब 14 अप्रैल को जिला स्तर पर गोष्ठी और स्वच्छता कार्यक्रम कर रही है। उधर, सपा भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर रही है।  

विज्ञापन
The matter of votes every political party made a connection with dr bhimrao ambedkar
भाजपा और सपा के चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक दल बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व से खुद को जोड़ने और उनके साथ जुड़े वर्ग को साथ लाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। डॉ. आंबेडकर उन तमाम सामाजिक-राजनीतिक नायकों में शामिल हैं, जिनका जीवन और काम लोगों के लिए प्रेरणा बन गए। 

विज्ञापन


इधर चुनावी गणित में दलित वर्ग की भूमिका अहम है। ऐसे में राजनीतिक दल स्वयं को डॉ. आंबेडकर के साथ जोड़ने के लिए उत्सुक हैं। 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर सभी ने पहले से ही कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली थी। इसमें सबसे आगे भाजपा है। 

विज्ञापन

भाजपा का सहभोज कार्यक्रम 

भाजपा ने 10 अप्रैल को अनुसूचित वर्ग के साथ सहभोज कार्यक्रम किया। अब 14 अप्रैल को जिला स्तर पर गोष्ठी और स्वच्छता कार्यक्रम कर रही है। बूथ स्तर तक संगोष्ठी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें दलित वर्ग के प्रबुद्वजनों को सम्मानित करने की योजना भी बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जोड़ो अभियान अगले एक महीने तक चलाया जाएगा। इसमें पार्टी का ध्यान ही दलित वर्ग पर केंद्रित होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान व संगोष्ठी का आयोजन होगा।

सपा कर रही संगोष्ठी 

सपा की ओर से जिला कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि उसी संगोष्ठी में आगे के कार्यक्रम तय होंगे। कांग्रेस ने उनकी जयंती को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने बताया कि सभी कार्यक्रम जिला स्तर व ब्लॉक स्तर तक होंगे।

वहीं बसपा खुद का बेस दलित वर्ग को मानकर ही चलती है। डॉ. आंबेडकर जयंती पर बसपा की ओर से कोई साप्ताहिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। संगोष्ठी कर उनके विचारों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed