फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The main reason for domestic violence is the lack of self-reliance of the victims and alcohol.

Bareilly News: घरेलू हिंसा की मुख्य वजह पीड़ितों का आत्मनिर्भर न होना और शराब

Sun, 21 Jan 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The main reason for domestic violence is the lack of self-reliance of the victims and alcohol.
बरेली। घरेलू हिंसा का मुख्य कारण पीड़ितों का आत्मनिर्भर न होना व शराब है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शोधार्थी शहनाज अख्तर के शोध में यह बात सामने आई है। उन्होंने ''घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के अंतर्गत संरक्षण अधिकारी की भूमिका: रुहेलखंड परिक्षेत्र में एक सामाजिक अध्ययन'' विषय पर शोध किया है। शोध के लिए बरेली, रामपुर, पीलीभीत और बदायूं के एक हजार लोगों पर किए गए सर्वे में 33% लोगों ने पीड़ितों की दूसरों पर आर्थिक निर्भरता यानि उनके आत्मनिर्भर न होने को घरेलू हिंसा का मुख्य कारण माना। वहीं 32% लोगों ने शराब की लत को हिंसा की मुख्य वजह करार दिया।
विज्ञापन

शहनाज ने सर्वे को वर्ष 2021 से 2022 के बीच दो चरणों में पूरा किया है। उन्होंने बताया कि इसमें पहले चरण में अधिकारियों, न्यायाधीशों व वकीलों से साक्षात्कार और फिर सामूहिक विमर्श किया गया। वहीं दूसरे चरण में प्रश्नावली के माध्यम से समाज के विभिन्न आयुवर्ग, लिंग, शिक्षित, अशिक्षित, गृहणी व कामकाजी महिलाओं से सवाल पूछे गए। शोध में सामने आया कि किसी भी एक कारण या परिस्थिति में घरेलू हिंसा की व्याख्या करना मुश्किल है। इसके विभिन्न कारण हो सकते हैं। यह सिद्ध हुआ कि घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के लागू होने के 17 साल बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। शहनाज के अनुसार घरेलू हिंसा समाज में व्याप्त एक बड़ी समस्या है। यह किसी भी व्यक्ति के साथ घटित हो सकती है। इसके बाद भी इस समस्या को नजरअंदाज किया जाता है।
विज्ञापन

इस तरह के प्रश्न रहे शामिल
शोध में लोगों से पूछा गया कि क्या घरेलू हिंसा प्रत्येक परिवार में होती है? इसके कारण, पीड़ित व्यक्ति कौन है? कितने प्रकार हैं? प्रभाव क्या है? अधिनियम की जानकारी किन-किन लोगों को है? निवारण के उपचार क्या हैं? घरेलू हिंसा के बारे में लोगों की जानकारी का स्तर क्या है? क्या पुरुष भी इससे पीड़ित हैं? इस तरह के 30 सवाल पूछे गए। शोध में सुझाव भी शामिल किए हैं।

घास मंडी की सड़क

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed