फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shirley Setia performed at Rajshree Institute's Star Night in Bareilly

Bareilly News: राजश्री इंस्टीट्यूट की स्टार नाइट में शर्ली सेतिया की आवाज का चला जादू, थिरके युवा

Tue, 27 Feb 2024 02:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 27 Feb 2024 02:04 PM IST
सार

युवा गायिका शर्ली सेतिया ने राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित स्टार नाइट में अपनी सुरीली आवाज से चार चांद लगा दिए। एक से बढ़कर एक हिट गाने गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन
Shirley Setia performed at Rajshree Institute's Star Night in Bareilly
गायिका शर्ली सेतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में युवा गायिका शर्ली सेतिया ने राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित स्टार नाइट में अपनी सुरीली आवाज से चार चांद लगा दिए। एक से बढ़कर एक हिट गाने गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन


शर्ली के साथ सेल्फी लेने को सभी बेताब दिखे। कई फैन मंच के पास जाने का प्रयास करते दिखे। दोस्तों और सहपाठियों के साथ कंसर्ट में पहुंचे लोगों ने जमकर नृत्य किया। संस्थान के 15 वें स्थापना दिवस ‘आह्वान’ पर खचाखच भरे मैदान में शर्ली सेतिया ने मंच से जब कोई बात बिगड़ जाए..., तुम ही हो..., दिल डिस्को डिस्को बोले सारी रात सजना...जैसे गाने गाकर समा बांधा। लाइव कंसर्ट को देखने के लिए दूर-दूर से आए युवा इस लम्हे के साक्षी बने। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संस्थानों को इंस्टीट्यूट-इंडस्ट्रीज गैप को कम करते हुए रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उन्मुख होना चाहिए। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेमी-कंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए राजश्री संस्थान योजनाबद्ध तरीके से अग्रसर है। संचालन डा. नितिन विष्ट व शिवानी गौर ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय फाॅर वेस्टर्न यूनिवर्सिटी महेंद्रनगर नेपाल से रजिस्ट्रार प्रो. यज्ञ राज पाठक, डीन डॉ. किशन दत्ता भट्टा, सुरेश भंडारी, लुम्बिनी टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय से रजिस्ट्रार प्रो. रेग बहादुर भंडारी, डीन डॉ. कीर्ति कुसुम जोशी, डा. अनिल कुमार,  डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, डॉ. पंकज कुमार शर्मा, डा. अंकित अग्रवाल, वैशाली भारद्वाज, प्राचार्य डा. मुकेश पाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed