फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The magic of gold and silver continues, a new record will be set this Diwali.

Bareilly News: सोने-चांदी का जादू बरकरार, इस दिवाली बनेगा नया रिकाॅर्ड

Fri, 17 Oct 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The magic of gold and silver continues, a new record will be set this Diwali.
बरेली। सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद भी बाजार में ग्राहक दिवाली के लिए खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदारों को इस बार पिछले बार से ज्यादा बिक्री का अनुमान है। खासकर धनतेरस के लिए सोने व चांदी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लोग सोने-चांदी के सिक्के, आभूषणों के ऑर्डर दे रहे हैं, जिससे कारोबार में उछाल आया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि पिछले बार की अपेक्षा इस बार रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद लोगों में इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिवाली और धनतेरस से पहले ही सर्राफा बाजार ने बड़ी छलांग लगाई है। बंपर बुकिंग आने से कारोबारियों के हाथ भी खाली नहीं है। कारोबारियों के मुताबिक, पिछली बार की अपेक्षा इस बार सोने और चांदी की खरीदारी में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। कारोबारियों ने बताया कि लोग 10 से 20 ग्राम वजनी सोने जबकि 10 से 100 ग्राम वजनी चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। इन सिक्कों पर लोग लक्ष्मी, गणेश भगवान की प्रतिमा अंकित हैं, लोगों की मांग के अनुसार पहले की इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, सोने-चांदी के दाम बढ़ने से ग्राहक डायमंड की भी खरीदारी कर रहा है। डायमंड में कई कंपनियों ने कम रेंज में अगूंठी, टॉप्स आदि सामान बनवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed