{"_id":"580500734f1c1b562c702c9d","slug":"the-lunch-menu-by-weight-of-the-czech-children","type":"story","status":"publish","title_hn":" बच्चों का वजन कराकर खाने का मैन्यू चेक किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का वजन कराकर खाने का मैन्यू चेक किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांग कल्याण डायरेक्टर विद्यासागर प्रसाद ने ब्लाक भुता के दौलतपुर, कल्याणपुर, भगवानपुर और करैना गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर ‘हौसला पोषण मिशन योजना’ के तहत बच्चों को वितरित किए जाने वाले पौष्टिक आहार का मीनू चेक किया।
डायरेक्टर विकलांग कल्याण विद्यासागर प्रसाद ने केंद्रों पर कुपोषित बच्चों का अपने सामने वजन कराया। पका खाने की गुणवत्ता चेक की। दौलतपुर और भगवानपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने घर से खाना बनाकर लाई थी। कल्याणपुर में स्कूल में खाना बना था। बच्चों को स्कूल में दलिया, रोटी, फल, बिस्किट मिला था। स्कूल में बालपेंट मीनू के हिसाब बच्चों को खाना दिया जा रहा या नहीं। डायरेक्टर ने इस बारे में बच्चों से पूछताछ की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सूखे दूध से दही बनाने की प्रक्रिया पूछी गई। बच्चों के वजन कराने के तरीकेऔर गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ बच्चा पैदा करने की काउंसलिंग के बारे में कार्यकत्रियों से जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने दायित्व के प्रति ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है, तभी वह बच्चों और महिलाओं को ठीक से सिखा सकेंगी। भ्रमण में डीएसटीओ नरेंद्र यादव, डीपीओ बुद्धि मिश्रा, सीडीपीओ राजेश कुमार आदि साथ रहे।