{"_id":"689cfdc94d3c0e26af04880f","slug":"the-loving-couple-ran-away-from-home-and-got-married-now-a-date-for-security-is-being-fixed-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2034-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, अब लगा रहे सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, अब लगा रहे सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
आंवला। एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रेमी युगल शादी करने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही अपने सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
वायरल वीडियो के अनुसार कस्बा निवासी एक ही मोहल्ले के निवासी प्रेमी युगल प्रशासन और अपने परिजनों से अपील की है कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी कर ली है। इसलिए प्रेमिका ने प्रेमी के परिजनों पर किसी तरह का दबाव या प्रताड़ित न किए जाने की गुहार लगाई है। प्रेमिका ने वायरल वीडियो के माध्यम से कहा है कि उसने प्रेमी से अपनी मर्जी से शादी की है। क्योंकि उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। अब वे घर से दूर अलग अलग स्थानों पर भटक रहे हैं। क्योंकि लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ बेटी को ले जाने व घर में रखी नकदी व कीमती जेवर ले जाने के अलावा बेटी की हत्या की आशंका की रिपोर्ट पिछले सप्ताह दर्ज कराई थी।
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अपनी प्रेमिका से यह वीडियो प्रसारित करवा रहा है। जांच में यह पाया गया है कि युवक के परिवार में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। इस परिवार का छवि मोहल्ले में अच्छी नहीं है। मामले में संज्ञान लेकर विधि के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद