{"_id":"680feb5de3200980800e32be","slug":"the-lover-who-came-to-meet-his-girlfriend-at-night-was-tied-to-a-pole-and-beaten-bareilly-news-c-4-lko1064-629112-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गोलगप्पे बेचने वाला युवक आधी रात को दूसरे समुदाय की प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। प्रधान की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर पीटा। लहूलुहान युवक को एक बुजुर्ग ने किसी तरह भगाया। तीसरे दिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
झांसी निवासी युवक पांच साल से फरीदपुर के एक गांव में रहकर गोलगप्पे बेच रहा है। बताते हैं कि दूसरे समुदाय की युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। तीन दिन पहले आधी रात में वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांधकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उसके सिर से खून बहने लगा तो एक बुजुर्ग ने रस्सी खोलकर उसे भगा दिया। अब इस घटनाक्रम का वीडियो गाने के साथ वायरल हो रहा है।
फरीदपुर पुलिस तीन दिन दबाए रही मामला
चर्चा है कि मामला फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह की जानकारी में था, पर उन्होंने जांच कराने की जहमत नहीं उठाई। हल्का पुलिस गांव जाकर मामला रफादफा कर आई। जब वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी की फटकार पर इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
--
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। पीड़ित नहीं मिला। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी