{"_id":"6a99c00a5a827f0fa20a8a0a","slug":"the-little-ones-gave-enchanting-performances-bareilly-news-c-4-bly1015-959213-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नन्हे-मुन्नों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नन्हे-मुन्नों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बृहस्पतिवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने राधा और श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप धारण कर वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश मलिक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धर्म, परंपराओं और महान चरित्रों से परिचित कराना है। वहीं, रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद राजेश अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य रामचरण यदुवंशी, व्यवस्थापक बृजवासी लाल अग्रवाल, सह-मंत्री अनूप अग्रवाल और प्रधानाचार्य धीरेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
बच्चों ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बरेली। विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेश-भूषा धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें अधर्म पर धर्म की विजय और प्रेम भाव से रहने की सीख देता है। सोनी, भावना, संध्या, अंजली, दृश्या, कविता, कोमल, प्रियांशी, स्वाति और गीता आदि बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। प्रीति शर्मा, नवनीत यादव, आशा राणा, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।