फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The list of big defaulters are hidden officer

बड़े बकायेदारों की सूची छिपा रहे अफसर

Wed, 24 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
अपनी पोल खुलने के डर से नगर निगम के अफसर  टैक्स वसूली में बड़े बकायेदारों की सूचना तक छिपा रहे हैं।  सूचना का अधिकार अधिनियम  के तहत भी जानकारी नहीं दी गई। जब नगर आयुक्त ने भी संज्ञान नहीं लिया तो  राज्य सूचना आयोग में अपील की गई है।
विज्ञापन

जागर जनकल्याण समिति के सचिव डा. प्रदीप कुमार ने दो दिसंबर 2015 को जनसूचना अधिकारी से  टैक्स बकायेदारों के बारे में छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसमें सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निगम, निकायों पर  बकाया , बीस साल से प्रतिवर्ष वसूले जाने वाले टैक्स की आय, नगर निगम के टैक्स विभाग में कार्यरत अफसर और कर्मचारियों की मासिक वेतन समेत सूची और उन कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी जिनके खिलाफ काम में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की गई की गई थी। एक माह तक जब सूचना नहीं मिली तो प्रथम अपीलीय अधिकारी नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव से अपील की गई। इसमें भी आवेदन निस्तारित नहीं होने पर मामले की अपील राज्य सूचना आयोग में की गई है। डा. प्रदीप जागर ने दो साल पहले कर्मचारी नगर में टैक्स की अनियमितताओं की सूचना मांगी थी। तब नगर निगम ने ये आरटीआई में वह सूचना दे दी थी। इसके आधार पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर को शासन ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


‘आरटीआई में सूचना कोई भी मांग सकता है लेकिन उनका उद्देश्य पारदर्शी होना चाहिए। डा. प्रदीप ने ऐसी सूचनाएं मांगी हैं जो बहुत लेंथी हैं। हालांकि ये सूचनाएं भी दी जानी चाहिए थीं। स्टाफ से पता करूंगा कि आरटीआई की सूचना क्यों नहीं दी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईश शक्ति कुमार सिंह, जनसूचना अधिकारी नगर निगम   
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed