{"_id":"686989507f63ef7b90005652","slug":"the-leopard-wandered-near-the-cage-and-went-away-villagers-in-panic-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-102887-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिंजरे के पास घूमकर चला गया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिंजरे के पास घूमकर चला गया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
हाफिजगंज। वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कामयाब होती नहीं दिख रही। शुक्रवार को तेंदुआ पिंजरे के पास तक पहुंचा, मगर वह अंदर नहीं गया। डर के चलते यहां तैनात वन कर्मी रेंजर के साथ पिंजरे में बंधी बकरी के लिए खाना रखने गए। तेंदुआ अब तक पकड़ा न जाने से लोगों में दहशत है। खेतान फैक्टरी के पास स्थित स्कूल के प्रबंधक ने डीएफओ को पत्र लिखकर बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल की ओर दो वन कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा है।
तेंदुआ फैक्टरी में काफी दिनों से डेरा जमाए है। आठ दिन पहले वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया मगर अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। यहां तैनात चौकीदार अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब सात बजे तेंदुआ झाड़ियों से बाहर आया। पिंजरे की ओर जाकर वह कुछ देर रुका, इसके बाद वापस झाड़ियों में चला गया।
वहीं, फैक्टरी के पड़ोस में स्थित बाबा वधावा सिंह हायर सेकंडरी स्कूल के प्रबंधक जुगराज सिंह ने डीएफओ को लिखे पत्र में बताया कि विद्यालय में छोटे बच्चे पढ़ते हैं। फैक्टरी से निकलकर तेंदुआ कभी भी विद्यालय में आ सकता है। बीते दिनों ही उसे स्कूल और फैक्टरी के बीच में मौजूद चहारदीवारी पर बैठे देखा गया है। ऐसे में यहां दो वन कर्मी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
वन विभाग के प्रति नाराजगी
सेंथल नगर पंचायत के चेयरमैन कंबर एजाज शानू ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया तो कोई अनहोनी हो सकती है।
वर्जन :
तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। एक पिंजरे में बकरी को बंधवाने के साथ ही दूसरे में रखे गए मांस को भी रोज बदलवाया जा रहा है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। - केके मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी