फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The language used for Muslims is against the dignity of the post of Prime Minister: Maulana Razvi

मुसलमानों के लिए इस्तेमाल की गई जुबान प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विरुद्ध : मौलाना रजवी

Sun, 17 Aug 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The language used for Muslims is against the dignity of the post of Prime Minister: Maulana Razvi
बरेली। नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने वोट दिया या जिन्होंने वोट नहीं दिया। वह सभी के प्रधानमंत्री हैं। भारत का मुसलमान उनको अपने देश का मुखिया मानता है और तस्लीम भी करता है, लेकिन मुसलमानों के लिए जिस तरह की जुबान उन्होंने इस्तेमाल किया वह प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विरुद्ध है। भारत के मुसलमान नरेंद्र मोदी को पसंद करते है, इसलिए उनको इस तरह की जुबान इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया में कही। उन्होंने भारत की तरक्की और विकास की जो बातें कही हैं उन तमाम बातों का समर्थन किया, मगर प्रधानमंत्री ने घुसपैठियों पर निशाना साधते हुए देश की लोकतंत्र व्यवस्था को बदलने की बात कह कर मुसलमानों पर निशाना साधा, जो खास तौर पर असम, बंगाल और बांग्लादेश के मुसलमानों की तरफ इशारा है। उन्होंने वह भाषा इस्तेमाल की जो भाषा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हमेशा इस्तेमाल करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed