फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The killers did not want to leave him alive, shot him three times

Bareilly News: जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे हत्यारे, तीन गोलियां मारीं

Fri, 29 Nov 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The killers did not want to leave him alive, shot him three times
बरेली/बिथरी चैनपुर। रजऊ गांव में नन्हे बाबू की हत्या साजिश के तहत हुई थी। आरोपी उसे किसी सूरत में जिंदा छोड़ना नहीं चाहते थे, शायद तभी उसे तीन गोलियां मारी। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

बैंक का बीसी सेंटर चलाने वाले नन्हे बाबू की हत्या बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग करके की गई थी। पत्नी अंकिता ने इस मामले में गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूर्व प्रधान चंचल यादव समेत आरोपी पक्ष से जुड़े करीब छह लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी भूरे यादव व उसका भाई फरार है। बृहस्पतिवार को नन्हे बाबू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां एक्सरे से पता लगा कि उसे एक गोली सिर में दूसरी सीने और तीसरी कंधे के पास लगी है। पोस्टमाॅर्टम टीम ने तीनों गोलियां निकाल लीं।
विज्ञापन

----
आज होगा अंतिम संस्कार, फोर्स तैनात
सीओ हाईवे नितिन कुमार के नेतृत्व में तीन थानों बिथरी, भोजीपुरा व फतेहगंज पश्चिमी थानों की पुलिस गांव में लगाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शाम के वक्त शव गांव लाया गया है। अंतिम संस्कार कराने की तैयारी थी पर परिवार ने शुक्रवार सुबह का वक्त तय किया। सीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिहाज से फोर्स तैनात है। मुख्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed