{"_id":"6a2467b62104144cbc0cc8f7","slug":"the-issue-of-saffron-and-sugar-mills-dominated-and-there-were-also-complaints-of-encroachment-on-the-pond-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5449-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केसर चीनी मिला का मुद्दा छाया, तालाब पर कब्जे की भी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केसर चीनी मिला का मुद्दा छाया, तालाब पर कब्जे की भी शिकायत
Sun, 07 Jun 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी/शेरगढ़। तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम (न्यायिक) देश दीपक सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान केसर चीनी मिल का मुद्दा छाया। शेरगढ़ के गांव नगरिया कलां के बाशिंदों ने तालाब पर कब्जा करके पाटने की शिकायत की।
बहेड़ी तहसील सभागार में शनिवार को 132 शिकायतें मिलीं, जिनमें 18 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। इन शिकायतों में केसर चीनी मिला का मुद्दा छाया। इस चीनी मिल की ओर से बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर ज्ञापन दिया गया। मिल की जमीन की नीलामी की चर्चा भी रही। वहीं, लोगों ने सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था होने की शिकायत की। इसके अलावा राशन कार्ड न बनने, राजस्व विवाद, बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ीं शिकायतें अधिकारियों को मिलीं।
विकासखंड शेरगढ़ के गांव नगरिया कलां स्थित तालाब पर कब्जा करके पाटने की शिकायत की गई। गांव के किसानों ने अधिकारियों को बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर कब्जा किया, जिससे उसका पानी खेतों में भर जाता है। पानी भरे रहने से फसल खराब हो रही है। किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। तालाब को कब्जा मुक्त कराकर उसकी सफाई कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, 16 मई को भी तहसील दिवस में शिकायत की गई थी। कागजों में इसका निस्तारण कर दिया गया लेकिन हकीकत में स्थिति जस-की-तस है। अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी, की नारेबाजी
- 20 मिनट तक कार्यवाही हुई बाधित, 133 में से तीन शिकायतों का ही हुआ निस्तारण
नवाबगंज। तहसील सभागार में एसपी (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा और एसडीएम उदित पंवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। एडवोकेट प्रेक्टिनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता शिशुपाल सिंह गंगवार, सचिव पुष्पाल सिंह अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ तहसील सभागार में गए। वहां नारेबाजी करके एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने-अपने कोर्ट में न बैठकर वादकारों को परेशान कर रहे हैं। निजी लोगों से सरकारी काम कराया जा रहा है। ये लोग अधिवक्ताओं और फरियादियों से रिश्वत मांगते हैं। रिश्वत न देने पर काम करने में टालमटोल की जाती है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, नारेबाजी के दौरान अशोभनीय भाषा का भी प्रयोग किया गया। मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान 20 मिनट तक कार्यवाही बाधित हुई।
किसान खेमकरन उर्फ पंडा अर्धनग्न होकर सभागार में पहुंचे। एसडीएम से की शिकायत में बताया कि उनको रुपये की जरूरत है, लेकिन गन्ना भुगतान अबतक नहीं किया गया है। इसपर एसडीएम ने सहकारी गन्ना समिति की सचिव मेघा चुर्तवेदी को कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, नवादा इकरार मुल्ला की गेंदा देवी ने गांव के तालाब पर कब्जे की शिकायत की। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार शिवा वर्मा को स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अधिकारियों को 133 शिकायतें मिलीं, जिनमें तीन का ही निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार अभिषेक तिवारी, सीओ नीलेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
39 में सर्वाधिक राजस्व एवं आपदा विभाग की शिकायतें
मीरगंज/शाही। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें राजस्व एवं आपदा विभाग की 13, ग्राम विकास विभाग की तीन, गृह विभाग पुलिस की नौ, खाद्य एवं रसद विभाग की 10, विद्युत निगम की एक, महिला कल्याण विभाग की दो और नलकूप विभाग की एक शिकायत शामिल है। एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार आदि ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया।
भूमि संबंधी सर्वाधिक शिकायतें मिलीं0000आंवला/बिशारतगंज। एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 का ही निस्तारण किया गया। भूमि संबंधी विवादों की सर्वाधिक 35 शिकायतें मिलीं। मोहल्ला किला निवासी विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। प्रगति नगर निवासी राजेश्वर ने कॉलोनी के पास जंगल में गांजा व भांग निकालने आने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सीओ नितिन कुमार, पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के बिथरी विधानसभा अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सभासद रमेश यादव ने एसआईआर के बाद भी विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 बूतों पर एक मतदाता का नाम चार जगह दर्ज होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। सूची में कमियां दूर कराने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था, जन सेवा केंद्र पर प्रमाणपत्र आदि के लिए आवेदन करने पर अधिक रुपये वसूलने का आरोप भी लगाया।
एडीएम प्रशासन ने सुनीं शिकायतें, सात का ही निस्तारण
फरीदपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। दर्ज की गईं 107 शिकायतों में केवल सात का ही निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम रामजनम, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, सीओ संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।