फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The issue of PDA is no longer just a slogan, it is a mass movement: Shiv Charan Kashyap

पीडीए का मुद्दा अब केवल नारा नहीं, जन आंदोलन : शिवचरन कश्यप

Mon, 16 Jun 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The issue of PDA is no longer just a slogan, it is a mass movement: Shiv Charan Kashyap
क्योलड़िया। विधानसभा क्षेत्र के क्योलड़िया के एक बरातघर में आयोजित पीडीए की महापंचायत में मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि पीडीए का मुद्दा अब केवल नारा नहीं, जनआंदोलन बनता जा रहा है। सरकार की नीतियों में पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी स्पष्ट दिखाई देती है। बेरोजगारी, शिक्षा और प्रतिनिधित्व में हो रहे भेदभाव के खिलाफ अब आवाज बुलंद हो रही है। समाजवादी पीडीए के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सामाजिक न्याय की अलख जगा रहे हैं।
विज्ञापन


महापंचायत में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि आम जनता का बजट हर महीने बिगड़ रहा है। रसोई गैस, खाद्य पदार्थ, बिजली बिल और दवाइयों के दाम आसमान छू रहे हैं। मजदूर से लेकर मध्यमवर्ग तक महंगाई की मार से त्रस्त है। सपा के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार अपने चहेतों पर मेहरबान है। पीडीए पंचायत की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, संचालन पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नरोत्तमदास उर्फ मुन्ना ने किया।
विज्ञापन




इस मौके पर राधा कृष्ण, तेज प्रकाश गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, डॉ. मुक्ता प्रसाद, शेर सिंह गंगवार, अशोक यादव, अनिल पटेल, मोहित भारतद्वाज, संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, राम सेवक, प्रजापति, मनोहर गंगवार, राम सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed