{"_id":"69c58993602c471969072ff5","slug":"the-intoxication-of-liquor-is-making-waves-in-the-amrit-sarovar-bareilly-news-c-4-bly1053-851551-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अमृत सरोवर में हिलाेरें मार रहा सुरा का सुरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अमृत सरोवर में हिलाेरें मार रहा सुरा का सुरूर
Fri, 27 Mar 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संजय कम्युनिटी हॉल परिसर में साढ़े नौ करोड़ रुपये से तैयार किए गए सरोवर में अमृत के बजाय सुरा का सुरूर हिलोरें मा रहा है। वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमृत सरोवर का लोकार्पण किया था, ताकि शहरवासियों को सुकून के पल बिताने के लिए एक सुंदर स्थान मिल सके, लेकिन आम जनता के लिए यह आज तक नहीं खुल सका। फिलहाल, यह नशेबाजों का अड्डा बनकर रह गया है।
सरोवर परिसर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने और दो गार्डों की तैनाती के दावों के बीच असामाजिक तत्वों का यहां बेरोकटोक आना-जाना लगा रहता है। बाउंड्री वॉल छोटी होने के कारण शाम ढलते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। सरोवर सहित परिसर में चारों ओर बिखरीं शराब की बोतलें और सिगरेट के रैपर इसकी गवाही दे रहे हैं। पार्क में लगाई गईं 172 बोलार्ड लाइटों में से अब केवल आठ-दस ही बची हैं। बाकी या तो चोरी हो गईं या तोड़ दी गई हैं।
तालाब में लगा 16 फीट गहरा फाउंटेन और करोड़ों की लागत से बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बेकार साबित हो रहे हैं। तालाब के पानी पर काई जम गई है। इसमें शराब की बोतलें तैर रही हैं। स्केटिंग ट्रैक, दो सेल्फी प्वाइंट और 16 कैंटीन जैसी सुविधाएं अब खंडहर होने की कगार पर हैं। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इसे जनता के लिए शुरू नहीं किया जा सका है। तालाब के साइड में जगह-जगह बने यूटिलिटी डक्ट के ढक्कन गायब हो चुके हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा और कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
सरोवर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उसके चारों ओर फुलवारी बनाई गई है। सरोवर के प्रवेश द्वार के पास ओपन स्टेज भी बनाया गया है। इनमें लगे पत्थर तक गायब हो चुके हैं।