फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The interest on the loan has increased four times... Hearing this, the farmer lost his life in the bank

Bareilly News : कर्ज पर चार गुना हो गया ब्याज... सुनकर बैंक में ही निकल गया किसान का दम

Fri, 10 Jun 2022 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 02:53 AM IST
सार

एक दिन पहले बैंक की रिकवरी टीम के घर जाकर धमकाने से पहले ही से सदमे में था किसान। बेटी ने बैंक स्टाफ के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर।
 

विज्ञापन
The interest on the loan has increased four times... Hearing this, the farmer lost his life in the bank
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक दिन पहले बैंक की रिकवरी टीम के घर जाकर धमकाने का सदमा तो था ही, ऊपर से जब बैंक में कर्ज में ली गई रकम का चार गुना ब्याज बताया गया तो उतना ही धक्का बुजुर्ग किसान फकीरचंद के लिए जान का सौदा बन गया। बैंक में ही वह गश खाकर गिरे और मिनटों में उनके प्राण-पखेरू उड़ गए। बेटी ने पुलिस को बैंक स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


भदपुरा ब्लॉक के गांव कुंवरपुर तुलसी पट्टी में रहने वाले 70 वर्षीय फकीरचंद थोड़ी सी जमीन में खेती करके अपने परिवार का पालनपोषण करते थे। तीन बेटियों में से विधवा हो चुकी एक बेटी शीला देवी भी उन्हीं के साथ रहती थी, उसके परिवार की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। फकीरचंद ने ने 2008 में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की क्योलड़िया शाखा से पंपसेट के लिए 40 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसकी किस्तें खेती में घाटा होने से वह नहीं जमा कर पाए थे।
विज्ञापन


फकीरचंद की बेटी माया का आरोप है कि सहकारी बैंक के फील्ड ऑफिसर अमित कुमार शुक्ला बुधवार को शिवनाथ प्रताप और केशव सिंह के साथ उनके घर पहुंचे थे। फील्ड ऑफिसर ने फकीरचंद को तत्काल लोन की पूरी रकम जमा करने को कहा और जमकर हड़काया। जमीन की कुर्की के अंदेशे से फकीरचंद सदमे में आ गए। बृहस्पतिवार को फील्ड ऑफिसर के कहने के मुताबिक वह अपने लोन के बारे में जानकारी लेने बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड ऑफिसर ने उन्हें बताया कि 40 हजार का लोन ब्याज की रकम जुड़ने के बाद 1.80 लाख रुपये हो गया है। फौरन लोन की अदायगी करने पर उन्हें 1.10 लाख की छूट मिल जाएगी वरना पूरी रकम भरनी पड़ेगी। इतना सुनते ही फकीरचंद फील्ड ऑफिसर के सामने गश खाकर गिर पड़े। आननफानन फकीरचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फकीरचंद की बेटी माया देवी ने थाना क्योलड़िया में बैंक स्टाफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ।


किसान अपने लोन के बारे में जानकारी लेने बैंक आया था। लोन की जानकारी देने के बाद वह अचानक गश खाकर बैंक में ही गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। किसान को धमकाने का आरोप निराधार है।
- अमित कुमार शुक्ला, फील्ड ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed